CM Vishnudev Sai

संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति विधानसभा सत्र के पहले : मुख्यमंत्री साय

232 0

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से तुरंत संसदीय कार्य मंत्री नियुक्त करने की मांग की है। भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात वहां पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से हुई ,जहां चर्चा के दौरान उन्होंने यह मांग रखी। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने बघेल ने को बताया कि संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति विधानसभा सत्र के पहले हो जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि हम भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में रायपुर में पिछले 10 साल से यहां आ रहे हैं। विभार जी हमेशा यहां निमंत्रण देते हैं। पिछली बार भी मेरे साथ डॉ. रमन सिंह और राज्यपाल भी रहे . भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हम सबको मिलता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष बारिश कम है। हम सभी भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि रथ यात्रा के बाद पानी गिरे।फसल बढ़िया हो। बिजली कटौती को लेकर पूरे प्रदेश में 8 जुलाई से कांग्रेस के महा आंदोलन पर भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली दर में लगातार वृद्धि हो गई है। बिजली की लगातार कटौती हो रही है, किसान परेशान हैं, घरेलू उपभोक्ता भी परेशान हैं।

मुख्यमंत्री साय को डॉ पंकज द्विवेदी ने भेंट की अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रधानमंत्री की तुलना पंडित जवाहरलाल नेहरू से करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उसको चाटुकारिता करनी है।नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है. सिंधिया जी अभी-अभी गए हैं, तो तारीफ करना लाजमी है। किसी भी कार्यकाल के पूरे कार्यकाल की तुलना नहीं की जा सकती है। आजादी के निर्माण कार्य उस समय जो नींव के पत्थर रखें, वह आज आईआईटी हो, आईआईएम हो, सारी चीज उसे समय नेहरू जी ने स्थापित किया है।नेहरू जी जब 500 सीट नहीं थी, तब भी 350 सीट जीत कर आते थे। तीनों कार्यकाल में यह उसे आंकड़े को शुरू भी नहीं पाए हैं। लोकप्रियता के मामले में भी मुकाबला नहीं। वह सब को लेकर चलते थे।

Related Post

CRIYN

पीएम मोदी ने रायपुर में सीआरआईवाईएन का किया वर्चुअली शिलान्यास

Posted by - October 29, 2024 0
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार काे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के रायपुर में…
अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ

अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ और अनुशासनहीनता है : शरद पवार

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। शिवसेना और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना…
Naxalites Encounter

सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी समेत 10 नक्सली ढेर

Posted by - September 11, 2025 0
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) में मुठभेड़ जारी है। ये मुठभेड़ मैनपुर थाना…
SIDDHU

कांग्रेस में सिद्धू की वापसी के प्रयास तेज, कैप्टन के साथ बैठक संभावित

Posted by - March 17, 2021 0
चंडीगढ़। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।…