CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय को डॉ पंकज द्विवेदी ने भेंट की अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’

319 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज रविवार को यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर के होराइज़न हॉस्पिटल के संचालक डॉ पंकज द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) को डॉ पंकज द्विवेदी ने अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’ की प्रति भेंट की और इस पुस्तक की विशेषताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

डॉ पंकज ने बताया कि ‘द पॉसिबिलिटी’ का मुख्य उद्देश्य आत्मविश्वास के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छूने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर केंद्रित है। यह किताब व्यक्तिगत विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालती है।

सीएम साय ने रथयात्रा का किया शुभारंभ, छेरापहरा का किया पारंपरिक अनुष्ठान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने डॉक्टर पंकज द्विवेदी को उनकी किताब के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मकता से भरी किताब निश्चित रूप से पढ़ने योग्य है और विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. क्षितिज द्विवेदी, योगेश मिश्रा और हेमंत शर्मा भी उपस्थित थे।

Related Post

Anurag Agarwal

हरियाणा में लोकसभा चुनावों में होम वोटिंग लगभग 92 प्रतिशत पूरी: अनुराग अग्रवाल

Posted by - May 22, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा आम चुनाव तथा करनाल…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया नमन

Posted by - June 18, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19…
CM Dhami

सीएम धामी को दिया मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का निमंत्रण

Posted by - May 10, 2023 0
हरिद्वार। पावन धाम आश्रम की संचालक गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…