CM Nayab Singh

समस्याओं को लेकर यमुनानगर से किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला

296 0

यमुनागर। यमुनानगर से किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान नेता हरपाल सिंह सुढेल की अध्यक्षता में किसान की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) से चंडीगढ़ आवास पर मुलाकात की। इस मौके पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज भी शामिल रहे।

शनिवार को किसान नेता हरपाल सिंह सुढेल ने मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) को बताया कि एनएच 344 बाईपास के लगने वाले 28 गांव के किसानों को आज तक भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 2018 से आर्बिट्रेशन का फैसला आया हुआ है परंतु नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने आज तक किसानों की जमीन का भुगतान नहीं किया है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष है।

वहीं दूसरी ओर किसानों के खेतों में जबरदस्ती बड़े-बड़े बिजली के टावर लगाए जा रहे हैं। इस विषय को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की और टावर की समस्या को नयी पॉलिसी बनाने की मांग की। वहीं किसानों ने दादूपुर नलवी नहर चालू कराने के लिए भी अनुरोध किया।

भूमि खरीद में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने चाहिए: नायब सिंह

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा की जो भी समस्याएं आप किसानों की लेकर आए हैं उसे पर हम जल्द गौर करके जल्द निर्णय लेंगे।

Related Post

CM Teerath Singh Rawat

CM तीरथ पहुंचे हरिद्वार, गंगा पूजन के बाद किया 120 करोड़ के कुंभ कार्यों का लोकार्पण

Posted by - March 20, 2021 0
 हरिद्वार । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह (CM Teerath Singh) रावत शनिवार को हरिद्वार भ्रमण पर हैं। उन्होंने आज सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट…
safdarjang hospital fire

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग, 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में किया शिफ्ट

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। यूपी के कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगे ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि…