Ak Sharma

ए.के. शर्मा का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ मेला के कार्यों की करेंगे समीक्षा

309 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार 6 जुलाई को जनपद प्रयागराज पहुंचकर महाकुम्भ मेला-2025 (Maha Kumbh Mela) से संबंधित विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे और मेला क्षेत्र में हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) 6 जुलाई को अपराह्न 2 बजे प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 4 बजे से सर्किट हाउस में ही महाकुम्भ मेला से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और संबंधित विभागों को मेला की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए जरूरी निर्देश भी देंगे।

इस बैठक में मंत्री शर्मा (AK Sharma) संबंधित विभागों के अधिकारियों से महाकुम्भ मेला-2025 (Maha Kumbh Mela) को भव्य एवं दिव्य आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं व सुरक्षा तथा विकास कार्यों की प्रगति के बारे में चर्चा करेंगे।

नगरीय क्षेत्रों में नाले-नालियों में किये गये अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए: एके शर्मा

समीक्षा बैठक के बाद, नगर विकास मंत्री शर्मा (AK Sharma) शाम 5 बजे प्रयागराज महाकुम्भ मेला (Maha Kumbh Mela) क्षेत्र पहुंचकर वहां पर कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

Related Post

UP Roadways

यूपी के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने में यूपी रोडवेज बन रही मददगार

Posted by - January 23, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब…
झारखंड चुनाव 2019

झारखंड चुनाव 2019 : भाजपा के बागी सरयू राय पर छलका नीतीश प्रेम, मांगेंगे वोट

Posted by - November 19, 2019 0
रांची। झारखंड में बीजेपी की टिकट से बेदखल पूर्वमंत्री सरयू राय को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिलता…

अनुराग ठाकुर ने सपा पर बोला हमला, कहा- बिजली न देने वाले भला कैसे दे सकते हैं मुफ्त बिजली

Posted by - February 5, 2022 0
लखनऊ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने आम…

तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आर्थिक मदद की लगाई गुहार

Posted by - October 30, 2021 0
काबुल। सर्दियां दस्तक देने वाली हैं। जिसे लेकर तालिबान की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। दरअसल, अफगानिस्तान में सर्दी…