CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि

255 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव (CM Sai) ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम से पूर्व पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 26 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान अर्जित करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 13 मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री (CM Sai) ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेधावी बच्चों को प्रदान किए गए दो-दो लाख रुपये की राशि में एक लाख रुपये प्रोत्साहन स्वरूप और एक लाख रुपये स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए।

मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया नमन

उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को, जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है।

Related Post

CM Dhami

डेंगू पर नियंत्रण के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश, कहा- स्वच्छता का रखे विशेष ध्यान

Posted by - September 5, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेश में डेंगू (Dengue) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सचिव मुख्यमंत्री/गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर…
Dr. Premchand Aggarwal-Manohar Lal Khattar

केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद, राज्यहित में रखी मांगें

Posted by - July 15, 2024 0
देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल (Dr. Premchand Aggarwal) ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा व शहरी विकास मंत्री मनोहर…

DMK नेता केएन ने बिहारियों को बताया कम अक्ल का, बोले- ये तमिलों की नौकरी छीन रहे

Posted by - July 30, 2021 0
तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। मंत्री ने…