CM Yogi

Hathras Incident: सीएम ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्ष

266 0

लखनऊ। हाथरस के हादसे (Hathras Incident) की जांच के लिए राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है। आयोग दो माह में अपनी जांच पूरी करने के बाद राज्य सरकार को रिपोर्ट देगा। आयोग में सेवानिवृत्त आईएएस हेमंत राव और सेवानिवृत्त डीजी भवेश कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है।

राज्य सरकार ने राज्यपाल की सहमति से न्यायिक आयोग का गठन करते हुए पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा, जिला प्रशासन द्वारा दी गयी अनुमति और उसकी शर्तों के अनुपालन की जांच करना शामिल है।

इसके अलावा यह कोई दुर्घटना है, अथवा कोई षडयंत्र या अन्य कोई सुनियोजित आपराधिक घटना की संभावना के पहलुओं की जांच करना, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान आई भीड़ का नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गये प्रबंध और उससे संबंधित अन्य पहलुओं की जांच करना शामिल है।

साथ ही, किन कारणों एवं परिस्थितियों में घटना हुई, उसका परीक्षण करना तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, उसके सुझाव देना भी शामिल है।

अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार की ओर से जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायिक आयोग अपनी जांच रिपोर्ट दो माह में सौंपेगा, इसकी अवधि में कोइ परिवर्तन राज्य सरकार के आदेश पर किया जा सकेगा।

Related Post

अनुप्रिया पटेल और कौशल किशोर सहित यूपी के पांच नेता बनेंगे मोदी कैबिनेट का हिस्सा

Posted by - July 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेताओं को…
cm yogi

सीएम योगी ने दी हिदायत, धार्मिक यात्राओं में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए

Posted by - July 19, 2022 0
लखनऊ: सावन के महीने की शुरुआत होने के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है और इसी को ध्यान…
cm yogi

सीएम योगी बोले, फिर से जनता पर कहर बरसाने की सोच रखने वालों को है गलतफहमी

Posted by - May 6, 2024 0
शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में पंच प्रण की बात कही। इसमें उन्होंने गुलामी के अंशाें…
Gita Press

पीएम मोदी करेंगे श्री शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन

Posted by - July 5, 2023 0
गोरखपुर। सनातन संस्कृति की पौराणिकता व ऐतिहासिकता को साहित्य के माध्यम से संरक्षित, संवर्धित करने वाली विश्व प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था…