CM Nayab Singh

प्रदेश सरकार ने लोगों के बिजली के बिलों को कम करने का काम किया: नायब सिंह सैनी

212 0

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की 55 कनाल 7 मरले जमीन गुरुद्वारा कमेटी के नाम करने की घोषणा के बाद सिख समुदाय के अलावा सिरसा निवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस कार्यक्रम में कालांवाली विधानसभा से वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेंद्र देसूजोधा भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने देसूजोधा को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।

राजेंद्र देसूजोधा भाजपा में शामिल

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि मैं जब प्रदेशाध्यक्ष बना था, तब मैंने देसूजोधा से संपर्क किया था। देसूजोधा मेरे पुराने मित्र हैं। आज वह भाजपा में अपने साथियों के साथ शामिल हो गए हैं, उनका मैं धन्यवाद करता हूं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बाद शपथ लेने के बाद पहला काम किसानों के लिए निधि राशि की है। गरीब लोगों को प्लाट देने का काम प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने किया है।

उन्होंने (CM Nayab Singh) कहा कि योजना के तहत श्रमिकों के खातों में प्रदेश सरकार ने पैसे डाले है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब लोगों को प्लाट दिए गए है। सैनी ने कहा कि 1.80 लाख से कम आय वालों लोगों के घरों की छतों पर सौलर पैनल लगाए गए हैं।

झूठ बोलकर लोगों को भटकाने का काम राहुल गांधी और कांग्रेस के डीएनए में: नायब सैनी

नायब सैनी (CM Nayab Singh)  ने बिजली मुद्दे पर पिछली सरकार को भी कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के बिजली के बिलों को कम करने का काम किया है। सरपंचों की मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने 21 लाख की राशि खर्च करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने गुरुद्वारा श्रीचिल्ला साहब की जमीन को गुरुद्वारा के नाम करने का काम किया है।

राजेंद्र देसूजोधा

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, डॉ. अशोक तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, देव कुमार शर्मा, रेणु शर्मा,अमन चोपड़ा, बलदेव सिंह मांगेआना, गोबिंद कांडा सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे।

Related Post

Weather Forecasting

हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप का जीवन स्रोत: धामी

Posted by - November 29, 2025 0
देहरादून । हरिद्वार, पंतनगर और औली में अत्याधुनिक मौसम पूर्वानुमान रडार स्थापित किए जाएंगे, जिससे राज्य का चेतावनी तंत्र और…
CM Dhami

ज्योतिर्मठ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मांगे वोट

Posted by - July 7, 2024 0
जोशीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को ज्योतिर्मठ के उर्गम में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार…
CM Dhami

सीएम धामी ने भेदा लक्ष्य ‘400 पार’, मोदी का प्रणाम कर मांगा जनसमर्थन

Posted by - April 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के मालधनचौड़ रामनगर में बुधवार को आयोजित जनसभा…
CM Dhami

कांग्रेस के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल, धामी ने कहा- निकाय चुनावों में भाजपा की होगी बंपर जीत

Posted by - January 4, 2025 0
देहरादून। भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया है।…
Ahmedabad industrialists

यूपी में 41 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अहमदाबाद के उद्योगपति

Posted by - January 20, 2023 0
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की नीतियों और प्रदेश में आए बड़े बदलाव पर अहमदाबाद के निवेशकों (Ahmedabad industrialists)…