AK Sharma

भगदड़ से हुई जनहानि की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक: एके शर्मा

276 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने हाथरस स्थित सिकंदराराऊ में भगदड़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने ने कहा कि हाथरस में हुई दुर्घटना (Hathras Incident) अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। इस हादसे में दिवंगत आत्माओं को प्रभु अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने हादसे में घायलों के शीघ्र ही उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और एटा जिला प्रशासन तत्पर है।

हाथरस हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की 

बता दें हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को ‘भोले बाबा’ का एक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के बाद, जब सत्संग के प्रवचनकर्ता मंच से नीचे आ रहे थे, तभी अचानक भक्तों की भीड़ उनकी ओर उन्हें छूने के लिए दौड़ने लगी और जब ‘सेवदारों’ ने उन्हें रोका तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 116 लोगों की मृत्यु हो गयी। मरने वालों में ज्यादातार महिलायें शामिल हैं।

Related Post

Mission Shakti

‘मिशन शक्ति मेला आयोजित कर बालिका सशक्तिकरण को बल देगी योगी सरकार’

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को नए आयाम…
night safari

विश्व स्तरीय नाईट सफारी और जैव विविधता पार्क के तौर पर विकसित होगा कुकरैल वन क्षेत्र

Posted by - August 16, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार दिया है। योगी सरकार सिंगापुर की तर्ज पर देश…