Hathras Incident

सत्संग के दौरान मची भगदड़, 27 की मौत, कई घायल

258 0

हाथरस। जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में एक बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा उस दौरान हुआ जब भोले बाबा का सत्संग (Satsang)चल रहा था। कहा जा रहा है कि, सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से लोग जाना शुरू किए। इसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में अभी तक 27 लोगों के मौत की सूचना है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। वहीं, मृतकों की सूची में बच्चे भी शामिल हैं। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, संत भोले बाबा का प्रवचन (Satsang) सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। बताया जा रहा है कि, पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

वहीं, घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में देरी बताई जा रही हे। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के अस्पताल में घायलों को भेजा है। बताया जा रहा है कि, अभी तक 25 महिलाएं और दो बच्चों की भगदड़ में मौत हुई।

इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ऑफिस ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया है। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

Related Post

An elderly person's meeting with PM Modi

प्रधानमंत्री जी की संवेदना, वृद्धजनों के लिए संबल बनी

Posted by - February 6, 2025 0
महाकुंभ नगर: समाज कल्याण विभाग के प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले अनंत स्वरूप श्रीवास्तव ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
msme

राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024: प्रदेश की इकाइयों के लिए सुनहरा अवसर, 13 मई तक करें आवेदन

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय ने “राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024” के लिए आवेदन आमंत्रित किए…
AK Sharma

पर्यावरण संतुलन व जीवन बचाने के लिए पौधों का रोपण एवं संरक्षण आवश्यक: एके शर्मा

Posted by - July 20, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 22 जुलाई को वृहद…
Atal Swasthya Mela

अटल जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय परिकल्पना को धरातल उतारा- सीएम योगी

Posted by - December 24, 2024 0
लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ (Atal…