Paddy Thresher

एचएयू वैज्ञानिकों द्वारा विकसित धान थ्रेशर (मशीन) को मिला पेटेंट

343 0

चण्डीगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि को विश्वविद्यालय के नाम किया है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई ड्रायर, डी हस्कर और पॉलिशर के साथ एकीकृत धान थ्रेशर (Paddy Thresher) मशीन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय की ओर से पेटेंट मिल गया है।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित यह मशीन (Paddy Thresher) किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। मशीन का आविष्कार महाविद्यालय के फार्म मशीनरी और पावर इंजीनियरिंग विभाग किया गया। इस मशीन को भारत सरकार की ओर से इसका प्रमाण-पत्र मिल गया है जिसकी पेटेंट संख्या 536920 है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को लगातार मिल रहीं उपलब्धियों के लिए यहां के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। इस तरह की तकनीकों के विकास में सकारात्मक प्रयासों को विश्वविद्यालय हमेशा प्रोत्साहित करता रहता है। उन्होंने कहा कि चावल लोगों के मुख्य खाद्य पदार्थों में शामिल है। अब किसान खेत में ही मशीन (Paddy Thresher) का उपयोग करके धान के दानों को फसल से अलग कर सकेंगे, सुखा सकेंगे, भूसी निकाल सकेंगे (भूरे चावल के लिए) और पॉलिश कर सकेंगे। पहले किसानों को धान से चावल निकालने के लिए मिल में जाना पड़ता था। अब किसान अपने घर के खाने के लिए भी ब्राउन राइस (भूरे चावल) निकाल सकेगे।

धान थ्रेशर की मुख्य विशेषताओं पर उन्होंने बताया कि यह मशीन (Paddy Thresher) 50 एचपी ट्रैक्टर के लिए अनुकूल है। ड्रायर में 18 सिरेमिक इंफ्रारेड हीटर (प्रत्येक 650 वॉट) शामिल है। इस मशीन की चावल उत्पादन क्षमता 150 किलोग्राम/घंटा तक पहुंच जाती है।

Related Post

फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में अर्नब बनाए गए आरोपी, मुंबई पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Posted by - June 23, 2021 0
फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती…
Mock drill of civil defense on 7 May in Uttarakhand

जनमानस को संभावित खतरों से निपटने सुरक्षित रहने के उपाय के लिए आयोजित किया जा रहा हैं मॉक अभ्यास

Posted by - May 6, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सेना, अर्द्वसैनिक बल सिविल…
पायल रोहतगी

पायल की गिरफ्तारी का भाजपा भी कर रही विरोध, पति ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

Posted by - December 16, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस के द्वारा बीते कल गिरफ्तार कर लिया है। पायल…
Usha Vishwakarma

यूपी में ऊषा विश्‍वकर्मा बनीं महिला सशक्तिकरण पहचान, सिखा रहीं हैं आत्‍मरक्षा के गुर

Posted by - November 27, 2020 0
लखनऊ। रेड ब्रिगेड की फाउंडर ऊषा विश्‍वकर्मा (Usha Vishwakarma) यूपी की बेटियों को सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर योगी सरकार…
Mohammad Arif khan

भेड़-बकरियों की तरह ट्रीट होने को तैयार नहीं मुस्लिम महिलाएंः आरिफ मोहम्मद खान

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान  (Arif mohammad khan) ने मुस्लिम महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाओं को लेकर बड़ा बयान…