CM Dhami, Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल से की भेंट

312 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) से शिष्टाचार भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी । इस दौरान मनोहर लाल से उत्तराखंड के लिए केंद्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति के लिए स्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन के लिए केवल जल विद्युत ऊर्जा उत्पादन केन्द्रों की उपलब्धता है, जिसके फलस्वरूप राज्य के कुल ऊर्जा मिश्रण में 55% से अधिक ऊर्जा जल विद्युत ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त होती है। कोयला आधारित संयंत्रों से राज्य के ऊर्जा मिश्रण में केवल 15% ऊर्जा ही प्राप्त होती है। बेस लोड क्षमता का अभाव राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कठिन चुनौती बनता जा रहा है।

शीत ऋतु में राज्य के जल विद्युत ऊर्जा स्रोतों से औसतन 300-400 मेगावाट ऊर्जा ही प्राप्त हो पाती है, जो ऊर्जा सुरक्षा की स्थिति को और गम्भीर बनाती है। राज्य में लगभग 4800 मेगावाट क्षमता की जलविद्युत परियोजनाओं का निर्माण मुख्यतः पर्यावरणीय कारणों से विभिन्न न्यायालयों अथवा अन्य स्तरों पर लम्बित है, जिस कारण राज्य में उपलब्ध जल शक्ति का विकास न हो पाने के कारण राज्य में विद्युत की मांग एवं उपलब्धता का अन्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट करते हुए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा इस वर्ष सम्पादित की गई संसाधन पर्याप्तता अध्ययन में भी उत्तराखंड के ऊर्जा मिश्रण वर्ष 2027-28 तक 1200 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत कोयला आधारित तापीय संयत्रों से प्राप्त किये जाने की संस्तुति की गई है। आगामी पांच वर्षों में राज्य की आर्थिकी को दोगुना करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य के आधारभूत ढांचे में व्यापक वृद्धि की जानी है, जिसमें राज्य में औद्योगिकीकरण, सेवा क्षेत्र जिसमें पर्यटन से जुड़ा आधारभूत ढांचा मुख्य है, कृषि एवं वानिकी तथा शिक्षा आदि क्षेत्रों में मुख्य रूप से निवेश आकर्षित हो रहा है, जिसके फलस्वरूप निकट भविष्य में विद्युत की मांग में तेज वृद्धि अपेक्षित है।

धामी ने दिल्ली में राजनाथ से की भेंट, नैनीताल में पार्किंग के लिए रक्षा भूमि देने का आग्रह

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने केंद्रीय मंत्री से राज्य की बेस लोड की आवश्यकताओं को पूर्ण किये जाने और विद्युत की मांग तथा उपलब्धता के अन्तर को कम किये जाने के लिए केंद्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति उत्तराखंड राज्य को स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान करने का अनुरोध किया।

Related Post

CM Dhami

समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति ने ड्राफ्ट सीएम धामी को सौंपा

Posted by - February 2, 2024 0
देहरादून: उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के लिये सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में…

नए गृह राज्यमंत्री पर हत्या-महिला उत्पीड़न जैसे 11 मुकदमे दर्ज, लांबा बोली- देश को मुबारक हो

Posted by - July 10, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 78 मंत्रियों को जगह…
CM Dhami

पन्द्रह दिन में सभी विभागों की परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में दर्ज हो: मुख्यमंत्री

Posted by - August 12, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा…

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भड़की शिवसेना, राउत बोले- ये यात्रा कोरोना को न्योता नहीं देगी?

Posted by - August 18, 2021 0
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुआ था, यह शिवसेना और भाजपा के बीच…
गठिया की दवा से कोरोना का होगा इलाज

गठिया की दवा से कोरोना का होगा सफल इलाज, भारतीय मूल के वैज्ञानिक का दावा

Posted by - April 26, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिक डा. मुकेश कुमार ने शुरुआती प्रयोगों की सफलता के आधार पर कोरोना…