Kenya Violence

केन्या में हिंसक प्रदर्शन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

539 0

नैरोबी (केन्या)। केन्या में हिंसक (Kenya Violence) विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को अफ्रीकी देश में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी है।

केन्या (Kenya) में स्थित भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को एक्स पर एक एडवाइजरी पोस्ट में कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केन्या में सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही को प्रतिबंधित करने और स्थिति साफ होने तक विरोध और हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है।

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि केन्या (Kenya) में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अपडेट के लिए स्थानीय समाचार और मिशन की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल का पालन करना चाहिए। भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि केन्या में टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से गुस्साए लोग मंगलवार को संसद परिसर में घुस गए और संसद भवन के एक हिस्से में आग लगा दी। नैरोबी में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस से झड़प में 10 लोगों की मौत हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सौतेली बहन और केन्याई एक्टिविस्ट औमा ओबामा भी उन प्रदर्शनकारियों में शामिल थीं, जिन पर मंगलवार को नैरोबी में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस छोड़ी गई। दरअसल, वहां की संसद में सांसदों ने हाल ही में एक विवादास्पद विधेयक पारित किया था जिसके तहत नए कर लगाए जाएंगे।

Related Post

Bulldozer

ब्रिटेन में भी बुलडोजर पर बवाल, संसद में विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

Posted by - April 30, 2022 0
ब्रिटेन: ब्रिटेन में विपक्षी दलों ने संसद में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) के पिछले सप्ताह भारत दौरे…
President

रानिल विक्रमसिंघे बने नए राष्ट्रपति, 134 सांसदों का मिला समर्थन

Posted by - July 20, 2022 0
श्रीलंका: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को आखिरकार नया राष्ट्रपति (President) मिल गया है। रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति…

एंजेलिना ने अचानक यूक्रेन पहुंच कर बच्चों से की मुलाकात

Posted by - May 1, 2022 0
मुंबई। हॉलीवुड एक्ट्रेस एवं संयुक्त राष्ट्र मानवता दूत एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एंजेलीना जोली के…
Texas

टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में मिले 50 शव, 16 गंभीर, इलाके में हड़कंप

Posted by - June 29, 2022 0
वाशिंगटन: मेक्सिको और मध्य अमेरिकी राज्य टेक्सास (Texas) के सैन एंटोनियो में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 50 लोगो के शव मिले है।…