CM Yogi

झमाझम बारिश में छाता लेकर गोशाला सीएम योगी, गायों को अपने हाथों से खिलाया गुड़ और चना

347 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद गोशाला जाकर गौसेवा की। उन्होंने गोशाला में मौजूद गायों को अपने हाथों से गुड़ और चना खिलाया। गौरतलब है कि बारिश के बीच सीएम योगी खुद छाता लेकर गोशाला पहुंचे। उनके साथ मंदिर के लोग, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी (CM Yogi) की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है।

बुधवार सुबह मानसून की पहली झमाझम बारिश के बावजूद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। सीएम योगी (CM Yogi)  की आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है।

प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गोवंश दौड़ते-मचलते हुए उनके पास आ गए। बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें रोटी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

योगी कैबिनेट में 44 प्रस्ताव हुए पास, तीन बड़े शहरों के सीमा विस्तार को मंजूरी

बता दें कि गोरखपुर में मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह से बारिश हो रही है। ऐसे में सीएम योगी (CM Yogi) छाता लेकर बाहर निकले। उन्होंने बारिश से बचने के लिए अपने हाथों से छाता पकड़ रखा था। उनके पीछे-पीछे सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग चल रहे थे। इसकी तस्वीरें गोरखनाथ मंदिर की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी की गई हैं।

Related Post

narayan sami

पुडुचेरी : कांग्रेस सरकार गिरी, विश्वास मत में हार के बाद नारायणसामी का इस्तीफ़ा

Posted by - February 22, 2021 0
पुडुचेरी । पुडुचेरी (Puducherry) विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार…
AK Sharma

विद्युत उपभोक्ता केवाईसी कराएं, विद्युत सेवाओं को सरल बनाएं: एके शर्मा

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर विद्युत उपभोक्ताओं को…
AK Sharma

समस्याओं के उचित निस्तारण के बिना ही समस्याओं को निस्तारित दिखाने पर ऊर्जा मंत्री खफा

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में राजधानी स्थित संगम सभागार में ऊर्जा विभाग…

कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई मामले में अल्पसंख्यक आयोग सख्त, कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

Posted by - August 14, 2021 0
यूपी के कानपुर में एक मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला देशव्यापी बन चुका है, अल्पसंख्यक आयोग ने सख्ती दिखाते…
smart prepaid meter

प्रदेश में अब तक 35 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित, जांच में सभी सही पाए गए

Posted by - August 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने…