CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने अपनी माता के साथ पौधरोपण कर किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

326 0

जयपुर। राज्य में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने भी अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास पर अपनी माता गोमती देवी के साथ बेल का पौधा लगाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि पेड़ हमारे परम मित्र हैं और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के साथ ही पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं।

उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।

सीएम साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

उल्लेखनीय है कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया था। उन्होंने नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाते हुए देशवासियों से आग्रह किया था कि वे सभी अपनी माताजी के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Related Post

BJP

पश्चिम बंगाल के दो BJP सांसदों ने विधायक के पद से इस्तीफा दिया

Posted by - May 13, 2021 0
कोलकाता। हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए भाजपा (BJP) सांसद जगन्नाथ सरकार और नीसिथ प्रमाणिक…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

Posted by - January 22, 2026 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरूवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों…
LPG

LPG ग्राहक को 30 लाख तक मिलता है दुर्घटना बीमा, जानें क्लेम करने का तरीका

Posted by - November 22, 2020 0
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के (LPG) घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले वैध ग्राहकों को 30 लाख तक का दुर्घटना…
CM Dhami

धामी का हरियाणा में जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जयकारे

Posted by - October 17, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के हरियाणा पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। गुरुवार को हरियाणा की…