Nayab Singh Saini

हरियाणा के ओबीसी समाज के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने खोला घोषणाओं का पिटारा

389 0

चंडीगढ़। हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं को सरकारी नौकरियों में बड़ा लाभ देने के लिए आज मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में अभी नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण के अंदर, क्रीमिलेयर की वार्षिक आय सीमा सभी स्रोतों से 6 लाख रुपये है।

हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से विचार उपरांत अब प्रदेश सरकार की नौकरियों में यह क्रिमिलेयर बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की जाएगी। भारत सरकार की तर्ज पर इस आय में वेतन और कृषि से आय को शामिल नहीं किया जाएगा, जिससे लाखों लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने (CM Nayab Singh) यह भी घोषणा की कि ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों में पिछड़े वर्गों का आरक्षण 15 प्रतिशत है। अब इसे केंद्र सरकार की तर्ज पर 15 प्रतिशत से बढाकर सभी पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत किया जाएगा। इसके अलावा, नौकरियों में पिछड़ा वर्ग-ए और बी के बैगलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। इसके लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय

उन्होंने (CM Nayab Singh) ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार सहज ढंग से मिले, इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी नियुक्ति के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी कही।

Related Post

CM Yogi

सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: सीएम योगी

Posted by - September 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी विभागों में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश…
AK Sharma

रामोत्सव 2024: अयोध्या में ऊर्जा मंत्री और यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने विद्युत व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या । योगी सरकार (Yogi Government) 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के अवसर पर उच्च कोटि…
CM Yogi

दंगाइयों को उल्टा लटका देता, सात पीढ़ियां याद करतीं : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 30, 2024 0
बहरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर कम्युनिस्ट…