Shri Kashi Vishwanath Dham

सात साल में ‘श्री काशी विश्वनाथ’ मंदिर की आय में हुई चार गुना वृद्धि

350 0

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ (Shri Kashi Vishwanath) धाम का विस्तार कर सुगम और अत्याधुनिक बनाया गया तो विश्व भर से शिव भक्तों का हुजूम धाम में उमड़ने लगा। इससे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की आय में भी वृद्धि हो रही है। देश और प्रदेश में डबल इंजन सरकार में सुविधाओं के विस्तार होने के बाद विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath)  में दान और दर्शनार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023 -24 में मंदिर की आय में चार गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। बीच में कोरोना काल में भक्तों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन इसके बाद फिर से इसमें बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई।

-16.22 करोड़ पहुंच गई भक्तों की संख्या

श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath) के कायाकल्प के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के लगातार निरीक्षण और निर्देशन में मंदिर में कई सुविधाओं की बढ़ोतरी हुई। मंदिर का विस्तार और दर्शन की सुगमता ने काशी में तीर्थाटन को और बढ़ा दिया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath)  न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र के अनुसार मंदिर के आय में चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों के आय आदि के रूप में पिछले 7 साल में 4 गुना की वृद्धि हुई है। 13 दिसम्बर 2021 को हुए विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद मई 2024 तक बाबा के भक्तों की संख्या 16.22 करोड़ तक पहुंच गई।

-डबल इंजन सरकार में मिलने लगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी अनादिकाल से सनातन धर्म मानने वालों की तीर्थस्थली है। डबल इंजन सरकार में अब काशी में विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलने लगी है।

अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा थे डॉ. मुखर्जी : सीएम योगी

इस प्राचीन शहर में दुनिया के हर कोने से पहुंचना आसान हो गया है, जिससे यहां भक्तों का प्रवाह बढ़ गया है। ऐसी मान्यता है कि सनातन परम्परा में दान से विशेष पुण्य मिलता है। धर्म की नगरी काशी में आने के बाद शिव भक्त दिल खोल कर चढ़ावा व दान कर रहे हैं।

आय का विवरण

वित्तीय वर्ष आय

2017-2018 20,14,56,838 .43

2018-2019 26,65,41,673 .32

2019-20 26,43,77,438 .00

2020-21 10,82,97,852 .09

2021-22 20,72,58,754.03

2022-23 58,51,43 ,676 .33

2023-24 86,79,43,102. 00

Related Post

PM Modi

इस नीति के तहत वैश्विक शिक्षा का केन्‍द्र बनेगा देश, आज परिणाम संग प्रमाण जरूरी: पीएम मोदी

Posted by - July 8, 2022 0
लखनऊ: काशी को भी मोक्ष की नगरी इसलिए कहते हैं, क्योंकि हमारे यहां मुक्ति का एकमात्र मार्ग ज्ञान को ही…
कोलकाता में पानी के अंदर दौड़ी मेट्रो

कोलकाता में पानी के अंदर दौड़ी मेट्रो, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन

Posted by - February 13, 2020 0
कोलकाता। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कोलकाता में पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो रेल का उद्घाटन किया है।…
yogi cabinet

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्ताव मंजूर, कृषि से लेकर शिक्षा और उद्योग तक बड़े फैसले

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting)…
Mamta Banergy

बंगाल चुनाव : TMC उम्मीदवारों की सूची जारी, नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी (tmc releases list of candidates) कर…
Kailash Satyarthi

करुणा का भूमंडलीकरण करना समय की मांग : कैलाश सत्यार्थी

Posted by - December 10, 2024 0
गोरखपुर। प्रख्यात समाज सुधारक और नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) ने कहा कि करुणा का भूमंडलीकरण करना…