ACCIDENT

कार सवार युवक ने राज मिस्त्रियों को बेरहमी से पीटा

1057 0

 नगराम इलाके की समेसी बाजार मे शुक्रवार की रात कार सवार अज्ञात युवकों द्वारा राज मिस्त्रियों को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के दो अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है ।

कोरोना महामारी ने एक बार फिर दी दस्तक

मामले के विवेचक उपनिरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शुक्रवार करीब आठ बजे रात के समय समेसी के कलंदर खेड़ा निवासी जितेंद्र अपने साथी श्रावस्ती निवासी नरेंद्र के साथ समेसी के जायसवाल मार्केट स्थित एटीएम बूथ से रकम निकालने जाते समय नशे मे धुत  कार सवार अज्ञात युवकों द्वारा जितेंद्र की लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया था इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मारपीट कर रहे दो युवकों मे से दो को दबोच लिया गया दो आरोपी कार छोड़ कर मौके से भाग निकले थे ।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दबोचे गये दो युवकों समेत बरामद कार को थाने लाने के साथ घायल को सी एच सी नगराम मे भर्ती कराया गया ।

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण

पूछताछ के दौरान पकड़े गये दोनो युवकों ने अपना नाम रसूल पुर गोशाई गंज निवासी अभिषेक व पीजीआई के सभा खेड़ा निवासी रोहित बताया। वहीं फरार हो गये दो आरोपियों के नाम सभा खेड़ा निवासी सोनू कल्ली निवासी विकास बताया । घायल जितेंद्र की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरूद्ध मारपीट जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अभिषेक ने अपने बयान मे बताया कि टाटा कार संख्या यू पी 32 जे आर 3177 विकास की कार से चारों लोग एक दिन पहले मेला देखने गये थे ।

शुक्रवार शाम समेसी बाजार होकर कार से घर वापस लौट रहे थे । चारों लोग शराब पी रखे थे । उन्हे फिर शराब पीने की चाहत हुई। पैसे निकालने के लिए वह एटीएम बूथ के पास रूके थे । इस दौरान उसी एटीएम बूथ के पास मौजूद दो लोगों से कहासुनी बढ़ने पर मारपीट हो गयी । उपनिरीक्षक के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

 

Related Post

tableau

कर्तव्य पथ पर चमकी उत्तर प्रदेश की झांकी, पॉपुलर च्वॉइस केटेगरी में मिला दूसरा स्थान

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उन्नति की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश को गणतंत्र दिवस परेड में एक बार…
CM Dhami

विश्व कप स्टार स्नेह राणा को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी धामी सरकार, सीएम ने फोन दी बधाई

Posted by - November 5, 2025 0
वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को CM धा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप…
Maha Kumbh

360 डिग्री व्यू में मोबाइल पर दिखेगा महाकुंभ मेले का नजारा, गूगल मैप के इस फीचर से मिलेगी सुविधा

Posted by - November 28, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ मेले (Maha Kumbh) के प्रमुख स्थलों की लोकेशन गूगल मैप पर मिलने के साथ-साथ इस बार श्रद्धालुओं व…

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले सेना प्रमुख, 6 महीनों से स्थिति सामान्य, बातचीत से निकलेगा हल

Posted by - October 2, 2021 0
लद्दाख। भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे दो दिन के लद्दाख दौरे पर हैं।  इस दौरान एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद…