Job Fair

लखनऊ विश्वविद्यालय से 10,000 युवाओं को मिलेगी नौकरियां, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

818 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में राजधानी समेत आसपास के जिलों के युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा। सेवायोजन कार्यालय के साथ मिलकर विश्वविद्यालय की ओर से एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजय मेधावी ने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर के अंत में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  खुद युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस कार्यक्रम के लिए समय लिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजय मेधावी ने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर के अंत में मुख्यमंत्री(CM Yogi)  खुद युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस कार्यक्रम के लिए समय लिया जा रहा है। जल्द ही, कार्यक्रम की तिथियां घोषित की जाएंगी।

100 कंपनियों को लाने का है लक्ष्य

इस जॉब फेयर का आयोजन सेवायोजन कार्यालय के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए आवेदकों को सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। वरिष्ठ शिक्षक संजय मेधावी ने बताया कि फिलहाल 100 कंपनियों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह कंपनियां करीब 10000 युवाओं को नौकरियां बाटेंगी।

आठवीं पास से लेकर बीटेक तक को मौका

यहां सभी क्षेत्रों में काम करने वाले युवकों को मौका मिलेगा। आठवीं पास से लेकर बीटेक, एमटेक जैसी योग्यता रखने वाले युवकों को भी रोजगार पाने का अवसर यहां दिया जाएगा। वरिष्ठ शिक्षक संजय मेधावी ने बताया कि यह मंडल स्तरीय मेगा जॉब फेयर होगा, जिसमें लखनऊ के साथ-साथ सीतापुर, लखीमपुर खीरी समेत अन्य जिलों के युवा भी शामिल हो सकते हैं।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने माता पीतांबरा के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव पर किया जलाभिषेक

Posted by - August 30, 2023 0
दतिया। सीएम योगी (CM Yogi)  झांसी में तमाम सारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां से सीधा…
New Excise Policy

योगी सरकार की नई आबकारी नीति से निवेश, रोजगार और राजस्व में वृद्धि ने पकड़ी रफ्तार

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस साल अपने निर्णयों से आबकारी विभाग में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। ये साल आबकारी…
Surya Kund

रामोत्सव 2024: सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

Posted by - January 14, 2024 0
अयोध्या । सनातन धर्म की सप्तपुरियों में सर्वप्रथम अयोध्या (Ayodhya) के त्रेतायुगीन वैभव व आधुनिक विकास का समुचित तालमेल सूर्य…