Trivendra Singh Rawat
त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी में काम कर रहा हूं। आरएसएस के स्वयंसेवक के नाते, बीजेपी संगठन मंत्री के नाते। विगत चार वर्षों से पार्टी ने सीएम के रूप में सेवा करने का मौका दिया। यह मेरा परम सौभाग्य रहा है। मेरे जीवन का स्वर्णिम अवसर मेरी पार्टी ने मुझे दिया। इस्तीफा देने के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह सामूहिक निर्णय होता है। इसके जवाब के लिए आपको दिल्ली जाना होगा।
उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव में जन्म लिया। पिताजी पूर्व सैनिक थे। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि पार्टी इतना बड़ा पद देगी, लेकिन यह बीजेपी में ही संभव था कि मुझे यह सम्मान दिया गया।
उत्तराखण्ड : पुष्कर धामी हो सकते हैं राज्य के पहले उप मुख्यमंत्री
पार्टी ने विचार किया और सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि अब मुझे किसी और को यह मौका देना चाहिए। 4 साल में 9 दिन कम रह गए। प्रदेश वासियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिनको भी कल दायित्व मिलेगा वह अपना काम करेंगे। मैं अभी-अभी राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपकर आया हूं।
बीजेपी में जो भी फैसले होते हैं, वह सामूहिक निर्णय से होते हैं। कल पार्टी मुख्यालय पर 10 बजे पार्टी विधानमंडल दल की बैठक है। सभी विधायक तय करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।