rai bareli case

रायबरेली में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी पर जानलेवा हमला

774 0

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मनचलों ने किशोरी का हाथ काट दिया। छेड़खानी से तंग किशोरी ने अपने पिता से शिकायत कर दी थी, जिसके बाद बौखलाए युवकों ने किशोरी (attack on a teenager)  के घर पर हमला कर दिया और किशोरी का हाथ काट दिया। किशोरी ने तहसील दिवस पर न्याय की गुहार लगाई है।

अलीगढ़: किशोरी की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान के लिए काम करने का दावा कर रही है, लेकिन युवतियों के साथ छेड़छाड़ और ज्यादती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले के ऊंचाहार में देखने को मिला, जहां छेड़छाड़ की शिकायत अपने परिजनों से करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद दबंगों ने पीड़िता के घर पर हमला (attack on a teenager )कर दिया और किशोरी के हाथ काट दिए।

छेड़खानी से मना करने पर काट दिया हाथ

पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते थे। उसने कई बार मना किया लेकिन युवक नहीं माने। लड़कों से तंग आकर किशोरी ने अपने पिता से शिकायत कर दी, जिसके बाद बौखलाए मनचलों ने किशोरी के घर पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान किशोरी भी हमले की चपेट में आ गई और उसके हाथ में गहरा घाव हुआ है। अपने पिता के साथ तहसील दिवस पर पहुंची किशोरी ने न्याय की गुहार लगाई है।

आपबीती सुनने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल मामला दर्ज करने का आदेश देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related Post

CM Yogi

हनुमंतलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी, श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयघोष

Posted by - January 9, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को अयोध्या पहुंचे हैं। वे सबसे पहले हनुमंतलला के दरबार में पहुंचे और…
JP Nadda

लाईब्रेरी में अध्ययन करो, तुम्हारे कंधों पर भारत का भविष्य है: जेपी नड्डा

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्यालय जीता जागता पार्टी…
CM Yogi

विस उपचुनाव: मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को हफ्ते में दो दिन रात्रि विश्राम के दिए निर्देश

Posted by - July 17, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अपने…