बुआ के बाद अब भतीजा कर सकता है राजनीति

1341 0

लखनऊ। इन दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती के आसपास ही एक कम उम्र के स्मार्ट नौजवान को आपने अक्सर देखा होगा। सुरक्षा घेरे में मायावती का साया बनकर रहने वाला यह नौजवान कोई और नहीं बल्कि उनका सगा भतीजा आकाश है।

ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी गुजारेंगे गुजरात में तीन दिन, नहीं होगी पाकिस्तान की भागीदारी 

आपको बता दें दिल्ली में बसपा सुप्रीम मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने भतीजे को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो राजनीति में नहीं है। मायावती ने कहा कि आकाश को बीएसपी आंदोलन से जोड़ूंगी। आकाश आने वाले समय में बसपा की कमान संभाल सकते हैं और आगामी चुनावों में पार्टी में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमो ने लगाया था इस अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मायावती अपने भाई आनंद को पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद तो दिया लेकिन यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह कभी विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। आनंद की इन दिनों पार्टी में सक्रियता कम है। माना जा रहा है कि बसपा आनंद के बेटे आकाश को अपनी भावी उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रही है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, पर्व- त्योहारों का समय संवेदनशील, अलर्ट रहे टीम यूपी

Posted by - October 24, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को आहूत प्रदेशस्तरीय बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों के सुचारु आयोजन, स्वच्छता, बेहतर…
AK Sharma

कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से करें संचालित: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2023 0
वाराणसी/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके.शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम…