Ram Temple

राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का आज आखिरी दिन

752 0

अयोध्या। अयोध्या भव्य राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir) के लिए चंदा जमा करने का आज आखिरी दिन है। 44 दिन के इस अभियान का आज समापन हो जाएगा। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर(Ram Mandir) निर्माण को लेकर चंदा जुटाने का अभियान पिछले महीने मकर संक्रांति के अवसर पर शुरू हुआ था। शनिवार को रविदास जयंती के अवसर पर ये अभियान समाप्त हो जाएगा। 44 दिनों के इस समर्पण अभियान का माघ पूर्णिमा आखिरी दिन है। वीएचपी ने बचे हुए लोगों से शीघ्र चंदा देने की अपील की है।

वीएचपी ने शुरू की थी मुहिम

निधि समर्पण अभियान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने अपना योगदान दिया है। देश के आम लोगों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मुहिम को विश्व हिंदू परिषद ने शुरू किया था।

मनोज तिवारी निकालेंगे रथ यात्रा

अभियान के आखिरी दिन शनिवार को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी दिल्ली में रथ यात्रा निकालकर राम मंदिर(Ram Mandir) के लिए समर्पण राशि मांगेगे। इससे पहले 17 फरवरी को राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी थी कि 1500 करोड़ की निधि बैंकों में आ चुकी है।

मिल रहा है सहयोग

अयोध्या में मंदिर निर्माण(Ram Mandir) का काम शुरू हो चुका है और देश भर से सहयोग भी मिल रहा है। ट्रस्ट के मुताबिक 3 साल में भगवान राम का भव्य मंदिर(Ram Mandir) बनकर तैयार हो जाएगा।

Related Post

CM Yogi

किसानों व पशुपालकों के आधुनिक तीर्थ जैसी है बनास डेयरीः सीएम योगी

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दस वर्ष के अंदर हजारों करोड़ की विकास परियोजना देकर प्रधानमंत्री…
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla.

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

Posted by - December 16, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अयोध्या आगमन पर महापौर, जनप्रतिनिधियों…
AK Sharma

राम भारत की आत्मा में बसते हैं, 22 जनवरी को दीपक जलाकर करेंगे भगवान का पूजन: एके शर्मा

Posted by - January 19, 2024 0
मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज मऊ में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचकर जनपद…