ramdas-athawale

पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीतेगी 200 सीट: रामदास अठावले

725 0
लखनऊ। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने देश में आगामी चुनाव को लेकर बयान दिया है। रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कहा कि 5 राज्यों में होनेवाले चुनाव में उनकी पार्टी (आरपीआई) बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस समय जबरदस्त परिवर्तन की लहर है। तमिलनाडु और पांडिचेरी में जहां बीजेपी का पहले से ही गठबंधन है। वहां बीजेपी को समर्थन देना चाहते हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कहा कि 5 राज्यों में होनेवाले चुनाव में उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। साथ ही उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में इस समय जबरदस्त परिवर्तन की लहर है और बीजेपी वहां 200 सीट से कम नहीं जीतेगी।

ममता बनर्जी की सरकार ने नहीं किया विकास

रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 56% दलित हैं। इसलिए उनकी पार्टी बीजेपी का साथ देना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने पिछले 10 साल में पश्चिम बंगाल में विकास नहीं किया है। इस बार बीजेपी पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें बीजेपी जीत के आएगी।

उन्होंने (Ramdas Athawale) बताया कि केरल में भी लोग परिवर्तन चाहते है। बीजेपी को वहां भी सत्ता में लाने की चाह है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का तो अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ, लेकिन जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया। बीएसपी के प्रति लोगों की नाराजगी साफ-साफ दिखाई दे रही है।

केंद्र सरकार की योजनाओं से चुनाव में मिलेगा फायदा

राज्यमंत्री आठवले (Ramdas Athawale) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बहुत सी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, पीएम कृषक कल्याण योजना भी उत्तर प्रदेश में लाभकारी योजनाएं साबित हुई है। इन सब योजनाओं का लाभ प्रदेश चुनावों में मिलेगा।

रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने कहा कि केंद्र सरकार किसानो की विरोधी नहीं है। किसानों के लिए बहुत काम किया है। उत्तर प्रदेश में भी कृषक कल्याण के काम कर रही है, जो लोग तीनों कानून वापस लेने की बात कर रहे है। वो गलत है, सरकार उनमें रिव्यू और संशोधन की बात कह रही है। आज एक कानून वापस होगा तो कल दूसरे कानूनों के विरोध में खड़े हो जाएंगे।

किसानों को विपक्ष कर रहे गुमराह

रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने बताया कि 2021 की जातिगत जनगणना होनी चाहिए. इससे जातियों का स्पष्ट उल्लेख मिल जाएगा। वैसे इससे जातीय भेदभाव बढ़ता है, लेकिन सही जानकारी के लिए ये जरूरी है। केंद्र सरकार से जाति जनगणना शुरू कराने को लेकर भी कहा गया है और इस पर लगातार बातचीत चल रही है। जाति जनगणना होने से तमाम सारी चीजें स्पष्ट हो जाती हैं।

बीएसपी को पहुंचाएंगे नुकसान

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई तो बढ़ती है। इसे लेकर हम सरकार से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि RPI को अगर बीजेपी अपने साथ जोड़ेगी तो बीजेपी को बहुत फायदा होगा। उत्तर प्रदेश में बीएसपी को भारी नुकसान पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का कीोई भविष्य नहीं है।

संत रविदास बड़े संत, नहीं होनी चाहिए राजनीति

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने कहा कि संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। संत रविदास महान संत थे। उनके आदर्शों पर हम सबको चलना चाहिए, लेकिन सिर्फ राजनीति के लिए उन्हें याद करना ठीक नहीं है।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा पर अर्पित की चीवर, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Posted by - August 21, 2022 0
कुशीनगर। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मन्दिर में…
भारत गौरव अलंकरण

नई दिल्ली विधानसभा से निर्भया की मां कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्भया की मां आशा देवी कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली विधानसभा से पार्टी…
CM Dhami

सीएम धामी ने पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का किया लोकार्पण

Posted by - January 31, 2023 0
लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का आज यानि मंगलवार को उत्तराखण्ड के…
AK Sharma

एके शर्मा ने सभी नगर निकायों को गौशालाओं पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश

Posted by - October 13, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के शर्मा (AK Sharma)  ने बुधवार को प्रदेश में बाढ़ प्रभावित…

पीएम के साथ होने वाली सर्वदलीय बैठक में नहीं शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती -जम्मू कश्मीर

Posted by - June 20, 2021 0
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई जिसमें सभी दलों के शामिल होने…