rahul-gandhi

RSS ने संस्थागत संतुलन को नष्ट कर दिया : राहुल गांधी

729 0

नई दिल्ली। तमिलनाडु दौरे पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जिन समूहों के साथ संवाद करेंगे। उनमें महिलाओं, खासकर सेल्फ हेल्प ग्रुप, मछुआरों का समूह, किसानों, छात्रों समूह व पंचायत संगठन स जुड़े लोग शामिल हैं।

खिलौना मेला उद्घाटन में बोले PM- ‘Hand Made in India’ की बढ़ रही डिमांड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा पिछले 6 वर्षों में, निर्वाचित संस्थानों और देश को एक साथ रखने वाले स्वतंत्र प्रेस पर व्यवस्थित हमला हुआ है। लोकतंत्र एक ही झटके से नहीं मरता, धीरे-धीरे मरता है। RSS ने संस्थागत संतुलन को नष्ट कर दिया।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) आज तमिलनाडु दौरै पर हैं। तमिलनाडु में अपने ‘हाथ’ मजबूत करने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  लगातार जोर आजमाइश में जुटे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी थुथुकुडी पहुंच चुके हैं।

वाराणसी पहुंची Priyanka Gandhi, संत रविदास का लेंगी आशीर्वाद

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी(Rahul Gandhi) तीन दिन के तमिलनाडु दौरे पर हैं। वह 27-28 फरवरी व एक मार्च को राज्य में दौरा करेंगे। इस दौरान वह जिन पांच जिलों का दौरा करेंगे, उनमें तमिलनाडु का समुद्री द्वार माने जाने वाले बेहद प्राचीन तूतीकोरिन या टुटुकुडी, विरुदनगर, तिरुनलवेली, तिनकासी व कन्याकुमारी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान राहुल गांधी रैली, रोड शो व अलग-अलग समूहों से मुलाकात करेंगे।

तमिलनाडु दौरे पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  महिलाएं, खासकर सेल्फ हेल्प ग्रुप, मछुआरों, किसानों, छात्रों और पंचायत संगठन से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि इन जिलों में किसानों, पशु पालकों व मछुआरों की अच्छी खासी संख्या है। बताया जाता है कि राहुल इन लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

Related Post

cm dhami

योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री ने ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाने के दिए निर्देश

Posted by - April 19, 2025 0
देहारादून। ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाए। योग…

योगी के जंगलराज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, जनता कर रही त्राहि-त्राहि- अखिलेश

Posted by - June 30, 2021 0
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, सभी दल तैयारी में जुट गए हैं, सियासी गतिविधियां तेज…
भारत में कोरोना

देश में कोरोना से संक्रमित दो लाख से अधिक लोग हुए रोगमुक्त, मृतकों की संख्या में कमी आई

Posted by - June 19, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उत्तरोत्तर बढ़ते मामलों के बीच इस महामारी से पीड़ित दो लाख से…
CM Dhami met the Governor

राज्यपाल से मिले सीएम धामी

Posted by - May 4, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से गुरुवार को राजभवन में शिष्टाचार…