up cm yogi aditynath

28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी

696 0

वाराणसी। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। प्रारंभिक प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह लगभग 9:00 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। यहां आने के साथ ही वह चोलापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 28 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वाराणसी में होंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

CM योगी ने संत रविदास की जयंती पर दी पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेग।. जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रारंभिक प्रोटोकॉल मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और चोलापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करने के बाद हरहुआ स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे।

थाने का भी कर सकते हैं निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोलापुर थाने का भी निरीक्षण कर सकते हैं जिसे लेकर एसएसपी आज सुबह ही थाने पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरहुआ स्थित लोन में बैठक के बाद रोहनिया में बीजेपी के नए कार्यालय के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। यहां कार्यालय में उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं और कुछ विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी। हालांकि अभी बैठक और स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कल शाम में ही वाराणसी से रवाना हो जाएंगे।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने उदयपुर में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Posted by - October 14, 2022 0
लखनऊ। देश में ऊर्जा जरूरतों को भविष्य में पूरा करने, वर्तमान विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, तथा आधारभूत संरचना पर बेहतर…
CM Dhami is on ground zero

दीदी रोना नहीं आपका ये भाई, हमेशा आपके साथ है… सीएम ने महिलाओं को बंधाया ढांढस

Posted by - August 8, 2025 0
धराली में आपदा के बाद आंध्रप्रदेश का दौरा रद करके लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) 48 घंटे से…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में 1.39 लाख करोड़ के नए सड़क प्रस्तावों पर हुआ विमर्श, डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

Posted by - November 30, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन…

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ‘वे लोगों के बीच के रिश्तों को तोड़ रहे हैं’

Posted by - September 29, 2021 0
मल्लपुरम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को केरल के दौरे पर पहुंचे। राहुल गांधी ने मलप्पुरम में हिमा डायलिसिस सेंटर…