Naresh Tikait in Ayodhya

अयोध्या पहुंचे नरेश टिकैत, ‘रामलला’ से की कृषि कानून वापस लेने की प्रार्थना

1304 0

अयोध्या। राम नगरी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने हनुमानगढ़ी व रामलाला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने कहा कि उन्होंने कृषि कानून को वापस लेने की प्रार्थना अब ‘रामलला’ से की है। उन्होंने कहा कि रामलला से केंद्र सरकार को बुद्धि देने की कामना लेकर वह अयोध्या पहुंचे हैं। यहां नरेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने कृषि कानून को वापस लेने की प्रार्थना अब ‘रामलला’ से की है।

नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने रामलला के किये दर्शन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत  (Naresh Tikait) ने बताया कि भगवान श्रीराम हमारे पूर्वज हैं। आज पहली बार उन्हें अयोध्या आने का मौका मिला है। यहां राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। हम लोग भी इसमें सहयोग करेंगे। नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने कहा कि वह रामलला से यही मांगने आए हैं कि भगवान इस सरकार को सद्बुद्धि दें. साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सद्बुद्धि दें ताकि किसानों की समस्या को वह भी समझ सकें।

जब सदन में CM योगी ने कहा- गर्मी दिखाने की जरूरत नहीं है !

नरेश टिकैत  (Naresh Tikait)  ने कहा कि सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। आज हमने कृषि कानून को वापस लेने की प्रार्थना ‘रामलला’ से की है। अब सरकार रामलला की बात तो सुनेगी ही। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राम के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई है।

नरेश टिकैत (Naresh Tikait) कहा कि सरकार अपने गलत रवैये के कारण इस आंदोलन को इतना लंबा खींच रही है। इससे यूपी के पंचायत चुनाव में बहुत फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में जहां पहले टिकट को लेकर मारामारी होती थी वहीं आज भाजपा के टिकट पर कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। यह हालत बन गए हैं।

Related Post

Children's faces lit up after receiving scholarships from CM Yogi.

अब मुझे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए परिवार पर आश्रित नहीं होना पड़ता: वर्तिका रावत

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में प्रदेश के 10 लाख से अधिक बच्चों को…
CM Yogi

अक्षय तृतीया पर योगी ने किया देवाधिदेव का रुद्राभिषेक

Posted by - May 10, 2024 0
गोरखपुर। स्वयंसिद्ध मुहूर्तों से सुसंपन्न अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) की पावन तिथि पर शुक्रवार प्रातः बेला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी!

Posted by - September 3, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम…