RSS प्रमुख मोहन भागवत संगम तट पर करेंगे गंगा की निर्मलता पर  मंथन

666 0

प्रयागराज । जिले के माघ मेला में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में गंगा समग्र की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर मंथन किया जाएगा।

गंगा समग्र अभियान की बैठक

माघ मेले के विहिप शिविर में होने दो दिवसीय गंगा समग्र कार्यक्रम को संबोधित करने संघ प्रमुख मोहन भागवत संगम नगरी पहुंचे हैं ।यहां सबसे पहले संघ प्रमुख ने गंगा समग्र की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद वह भव्य पंडाल में पहुंचे।

वहीं शिविर के दूसरे दिन गंगा समग्र में होने वाले विचार मंथन के पहले सत्र की बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई। आज बैठक में गंगा समग्र से जुड़े लगभग 750 से अधिक कार्यकर्ताओं को संघ प्रमुख सम्बोधित करेंगे। इस सत्र में संघ के सर सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल, सहित संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद हैं. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती भी शामिल होने पहुंचीं हैं।

दरअसल, समग्र कार्यक्रम में गंगा की निर्मलता और अविरलता को लेकर बैठक में चर्चा हो रही है। बैठक के अंतिम सत्र में संघ प्रमुख का संबोधन होगा। अपने संबोधन में संघ प्रमुख संगम की रेती से गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर बड़ा संदेश दे सकते हैं।

Related Post

AK Sharma

प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए मांग के अनुरूप विद्युत का ढांचागत विकास किया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 3, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगामी वर्षों में 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में ऊर्जा एवं नगर…
AI

आधुनिक तकनीक से अब गड़बड़ियों पर लगेगी लगाम, लाभार्थियों तक सीधे पहुंचेगा फायदा

Posted by - August 19, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने समाज कल्याण योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गड़बड़ी-मुक्त बनाने के लिए आर्टिफिशियल…
मुख्यमंत्री ने दी 130 करोड़ की सौगात

गोरखपुर के एनेक्सी भवन में अभ्युदय कोचिंग के छात्रों से मुखातिब हुए सीएम

Posted by - March 5, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभी मंडल स्तर पर संचालित…
PM Modi

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: पीएम मोदी ने 1406 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground breaking ceremony) का आयोजन है। सेरेमनी में…
Gida

बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं से गीडा बना उद्यमियों की पसंद

Posted by - May 24, 2022 0
लखनऊ/गोरखपुर। बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं (best infrastructure) की वजह से गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट अथॉरिटी (Gida) निवेशकों की पसंद बन रहा है।…