आलोक वर्मा को हटाए जाने का मामले पर खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

1398 0

नई दिल्ली।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जु्न खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर निवेदन  किया है कि पूर्व CBI निदेशक आलोक वर्मा के मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग की जांच रिपोर्ट और 10 जनवरी को हुई उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति की बैठक का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए ताकि जनता खुद निष्कर्ष पर पहुंच सके।

ये भी पढ़ें :-आलोक वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई सबूत नहीं-जस्टिस पटनायक

आपको बतादें 10 जनवरी को हुई चयन समिति की बैठक में खड़गे ने आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने का विरोध किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से बिना किसी देरी के नए निदेशक की नियुक्ति के लिए चयन समिति की तत्काल बैठक बुलाने के लिए भी कहा है।

ये भी पढ़ें :-पूर्व सीबीआई चीफ आलोक वर्मा ने पद से दिया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक साथ ही खड़गे ने बिना किसी देरी के, नए निदेशक की नियुक्ति के लिए चयन समिति की तत्काल बैठक बुलाने के लिए भी कहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले में सरकार के कदमों से यही संकेत मिलता है कि वह नहीं चाहती कि सीबीआई एक स्वतंत्र निदेशक के तहत काम करे।

Related Post

cm yogi

2017 से पहले और बाद का अंतर प्रदेश की जनता देख रही है: सीएम योगी

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
PM Modi

शिंजो आबे के निधन के बाद पीएम मोदी ने शेयर की मुलाकात की तस्वीर, राष्ट्रीय शोक

Posted by - July 8, 2022 0
नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) आखिरकार जिंदगी से जंग हार गए। पश्चिमी जापान के नारा…
बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक बोले-ऐसा कोई भी बूथ नहीं है जहां मोदी जी ने कैमरा न लगवाया हो

Posted by - April 16, 2019 0
गुजरात। केंद्रीय बाल विकास कल्याण मंत्री व सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के बाद गुजरात के फतेहपुरा से बीजेपी…