Snigdha

लाइलाज बीमारी भी नहीं तोड़ सकी स्निग्धा का हौसला, बना रहीं हैं तरक्की की राह

1869 0

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले की बेटी स्निग्धा (Snigdha) को लाइलाज बीमारी मेजर थैलेसीमिया जूझ रही है। इसके बावजूद स्निग्धा के जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए बड़े सपने देखे हैं। जिंदगी और मौत से आंखमिचैली खेलते हुए उन्होंने नेट पास कर प्रोफेसर बनने का सपना पूरा करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। स्निग्धा बचपन से ही अपने हौसलों की वजह से वह जीवन की राह आसान कर रही हैं।

शहर के जेल बाईपास रोड की रहने वाली स्निग्धा (Snigdha)  न केवल बेटियों, बल्कि बड़ों के लिए भी मिसाल हैं। ढाई महीने की उम्र से ही वह मेजर थैलेसीमिया से ग्रसित हैं। इस बीमारी में हर पल जान का खतरा बना रहता है।

लाइलाज और जानलेवा बीमारी भी स्निग्धा के सपनों को ग्रसित नहीं कर सकी। अच्छे नंबरों से बेसिक और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्निग्धा ने नेट भी पास कर लिया है। अब वे जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फैलोशिप) की तैयारी में जुटी हैं।

स्निग्धा को हर 15 दिनों में दो यूनिट ब्लड की जरूरत

एलआईसी एजेंट सनत चटर्जी की पुत्री स्निग्धा को हर 15 दिनों में दो यूनिट ब्लड की जरूरत होती है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए महीने में दो बार उन्हें लखनऊ जाना पड़ता है। इसमें दो दिन की भी देरी हो जाए तो सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। बावजूद इसके स्निग्धा न कभी डरीं और न उनका हौसला डगमगाया। उनका सपना प्रोफेसर बनने का है।

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ बोले- बेटियों को उच्चशिक्षा दिलाकर बनें जिम्मेदार नागरिक

सनत चटर्जी बताते हैं कि उनकी बेटी जब ढाई महीने की हुई, तब जांच के दौरान पता चला कि वह मेजर थैलेसीमिया से ग्रसित है। महीने में दो से तीन बार ब्लड का ट्रांसफ्यूजन कराना ही पड़ेगा। साल में करीब 25 बार ट्रांसफ्यूजन से बेटी के हाथों की नसें सूखने लगीं। दर्द भी बहुत होता था, लेकिन स्निग्धा ने हार नहीं मानी। वह रोज स्कूल तो जाती ही थी और पूरा समय पढ़ाई पर देती थी।

Related Post

Kailashananda Giri Ji Maharaj and Ravindrapuri Ji Maharaj met CM Dhami

सीएम धामी से कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं रविंद्रपुरी जी महाराज ने की भेंट

Posted by - September 7, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज…
Honey processing

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया

Posted by - March 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण (Honey Processing) का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

कैम्पों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का सीधा लाभ

Posted by - January 22, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता…
CM Dhami

सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त की जाएं: सीएम धामी

Posted by - September 30, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को…