Richa Chadha

मैडम चीफ मिनिस्टर में दमदार किरदार में दिखीं ऋचा चड्ढा, ट्रेलर रिलीज

1109 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। यह फिल्म राजनीति पर आधारित है और काफी दिलचस्प दिखाई देती है। ट्रेलर में ऋचा चड्ढा का किरदार काफी दमदार नजर आया है।

ट्रेलर में ऋचा चड्ढा (Richa Chadha)  का किरदार काफी दमदार नजर आया है, जिससे एक बार फिल्म को देखने की इच्छा जरूर होगी। बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक दलित लड़की की है जो अपने बलबूते पर मुख्यमंत्री बन जाती है। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह कई मुद्दे उठाती है जो धीरे-धीरे लोगों की आंखो में खटकने लगता है कि औऱ फिर लोग उसकी कुर्सी के पीछे पड़ जाते हैं। फिल्म में मानव कौन ऋचा चड्ढा के पति की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी किसी रियल लाइफ किरदार पर आधारित हैं। हालांकि इस बारे में मेकर्स की तरफ से साफ तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

रुपया 15 पैसे लुढ़ककर 73.17 रुपये प्रति डॉलर रहा

ट्रेलर काफी इंप्रेसिव है लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। बता दें, ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था जिसे देखकर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। पोस्टर में ऋचा चड्ढा झाड़ू पकड़े नजर आई थीं। पोस्टर के सामने आते ही फिल्म पर जातिवाद के आरोप लगने लगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए मेकर्स के पास दलित कलाकार तक नहीं।

यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जो कि 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी सुभाष कपूर ने लिखी है और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। जैसे ही फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ इसका इंटरनेट पर काफी विरोध होने लगा था।

Related Post

Kareena Kapoor

करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर जाने कैसा था सैफ अली खान का रिएक्शन?

Posted by - October 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor)  इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के खूबसूरत टाइम को इंजॉय कर रही हैं। इस…

Karwa Chauth 2019:अंबानी खानदान की बहू-बेटी एक साथ रखेंगी पहला व्रत, बेहद खास दिन

Posted by - October 15, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। इस बार कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद पहली बार करवाचौथ को मनाएंगी। ऐसे में अंबानी…

केदारनाथ का ओपनिंग वीकेंड,3 दिनों में फिल्म को आगे बढ़ने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी

Posted by - December 11, 2018 0
मुंबई। फिल्म केदारनाथ भले ही उत्तराखंड में बैन हो गई हो लेकिन उसका ओपनिंग वीकेंड औसत रहा। फिल्म ने ओपनिंग…