sunny deol

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव , लौटे मुंबई

1293 0

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के सांसद व बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। करीब दो माह तक मनाली में रहने के बाद रिपोर्ट आते ही वह मंगलवार को मुंबई लौट आए हैं ।

मनाली के बीएमओ ने रिपोर्ट नेगटिव होने की पुष्टि करते हुये बताया कि कुछ दिन पहले ही सनी देओल के मनाली के पास दशाल गांव में उनके घर जाकर दोबारा कोराना टेस्ट किया था। इसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गोशाला में रहकर पढ़ने वाली राजस्थान की बेटी सोनल शर्मा पहले प्रयास में बनी जज

पिछले महीने मनाली से मुंबई जाने के लिए सनी देओल (Sunny Deol)  ने कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई जाना कैंसिल करना पड़ा था। सनी को कोरोना संक्रमण के बावजूद कोई लक्षण न होने के चलते होम आइसोलेशन में रखा गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सनी देओल ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। वह दिसंबर के पहले हफ्ते में मुंबई जाने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते मनाली में ही रुकना पड़ा।

Related Post

जैकलीन

जीवन में पॉजिटिव की अपेक्षा, दुखी और अवसादग्रस्त रहना बेहद आसान : जैकलीन

Posted by - March 6, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस ने कहा कि खुश रहना बहुत मुश्किल है, जबकि दुखी…
'देसी गर्ल' के स्टाइल की परछाई

भूमि पेडनेकर के फैशन पर भी अब दिखी ‘देसी गर्ल’ के स्टाइल की परछाई

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने हॉट अवतार और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं।…