हल्की-फुल्की भूख को शांत करना हैं तो बनाए वेज स्प्रिंग रोल

203 0

दिन के समय अक्सर भूख लगने लगती हैं। इस समय के कुछ हल्का खाना ही बेहतर रहता हैं अन्यथा डिनर के समय भूख नहीं लगती हैं। दिन के समय कुछ हल्का बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Roll) बनाने की रेसिपी। इससे हल्की भूख को शांत करने के साथ ही टेस्टी खाने की चाहत भी पूरी होगी। इसे बनाना भी आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाती है। दिन के स्नैक्स के तौर पर वेज स्प्रिंग रोल बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Roll) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

मैदा – 1 कप
प्याज – 1/2 कप
पत्ता गोभी – 1 कप
शिमला मिर्च – 1/2 कप
नूडल्स उबले – 1/2 कप
चिली सॉस – 2 टी स्पून
टमाटर कैचप – 1 टी स्पून
लहसुन बारीक कटा – 2 टी स्पून
अदरक बारीक कटा – 1 टी स्पून
गाजर कद्दूकस – 1 कप
तेल – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Roll) बनाने की विधि

वेज स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन, अदरक और शिमला मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद पत्तागोभी के लंबे टुकड़े कर लें और गाजर कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अदरक-लहसुन डालकर उन्हें कुछ देर तक भून लें। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर एक से दो मिनट तक भूनें। फिर कटी शिमला मिर्च डालकर इसे भी तेज आंच पर 1 मिनट तक पकाएं।

अब इसमें गाजर, पत्तागोभी डालकर पकाएं। इसके बाद इस मिश्रण में उबले हुए नूडल्स डालें और चम्मच की मदद से मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं। इस दौरान नूडल्स को चलाते भी रहें। इसमें अब चिली सॉस, टमाटर कैचप और स्वादानुसार नमक डालकर सारी सामग्रियों को एक बार फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी स्टफिंग तैयार हो गई है।

अब स्टफिंग को समान अनुपात में बराबर बांटकर अलग रख दें। अब मैदे का आटा गूंदकर उसकी रोटी बेलकर हल्की सेक लें। इस रोटी को एक समतल सूखी जगह पर रखें और उसके एक कोने में स्टफिंग का एक भाग रख दें। इसके बाद उसे तीन चौथाई रोल कर लें और सेंटर की ओर एक-एक कर दोनों तरफ से मोड़ लें। इसके बाद पूरी तरह से रोल कर इसके किनारे मैदे-पानी के मिक्सचर से सील कर दें। इसी तरह सारी स्टफिंग से रोल तैयार कर लें।

अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें वेज स्प्रिंग रोल डालें और उन्हें डीप फ्राई करें। इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक कि चारों ओर से ये सुनहरे न हो जाएं। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और रोल के तिरछे तीन बराबर पीस काट लें। इसी तरह सारे रोल फ्राई कर काट लें। स्वादिष्ट वेज स्प्रिंग रोल बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें सॉस के साथ सर्व करें।

Related Post

दिवाली स्पेशल: पटाखे छुड़ाते वक़्त बरते ये सावधानियां, मनाए सेफ दिवाली

Posted by - November 14, 2020 0
हेल्थ डेस्क.   दिवाली में अक्सर बच्चे व बड़े दोनों ही पटाखे छुड़ाते वक़्त बहुत सी लापरवाही कर जाते हैं. जिसकी वजह…
Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानिए ऐसी ग्रामीण महिलाएं जिन्होंने बनाई खुद की पहचान

Posted by - August 15, 2020 0
भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसके ग्रामीण और शहरी वितरण में अंतर बहुत बड़ा है…
ममता बनर्जी

‘बरमूडा’ वाले बयान पर ममता का पलटवार- कोई क्या पहनता है ये उसकी मर्जी

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पाथरप्रतिमा में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित…
केदारनाथ मंदिर

हर-हर महादेव के जयकारे के बीच खुले केदारनाथ के कपाट, मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार

Posted by - May 9, 2019 0
रुद्रप्रयाग। बर्फ से ढके रहने के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल गए हैं। केदारनाथ के कपाट गुरुवार यानी आज…