Critic Choice Awards

क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण में ये कलाकार होंगे सम्मानित

1381 0

मुंबई। क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स (Critic Choice Awards) के आयोजकों ने बताया कि तीसरा संस्करण सरप्राइज से भरपूर होगा। तीसरा संस्करण इस बार सभी भारतीय भाषाओं की सीरीज, फीचर फिल्म, शॉर्ट्स, होनहार कलाकारों और टेक्नीशियन को एक ही मंच पर लाकर सम्मानित किया जाएगा। पिछले वर्ष के विजेताओं की लिस्ट में मनोरंजन जगत के शानदार बड़े नाम शामिल हैं जिनमें विजय सेतुपति, रणवीर सिंह, शेफाली शाह, मनोज वाजपेयी, मामूट्टी, नानी और सामंथा प्रभु शामिल हैं। आगामी अवॉर्ड सेरेमनी वर्चुअली आयोजित की जाएगी, जल्द ही इसके तारीख की घोषणा की जाएगी।

विस्टास मीडिया कैपिटल के सहयोग से फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप मिलकर क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2020 के तीसरे संस्करण के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिसमें पैनेल डिसकशन और वीडियो नगेट्स की एक सीरीज़ की शुरुआत कि गई है। निर्देशक, निर्माता,अभिनेता, स्क्रीन राइटर सुजॉय घोष, वरिष्ठ पत्रकार, फिल्म क्रिटिक, भावना सोमाया और फिल्म समीक्षक, सईबल चैटर्जी ने लघु फिल्मों के चलन पर विचार-विमर्श किया और इस चर्चा का संचालन स्तुति घोष ने किया।

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी बने दादा, उनके घर गूंजी किलकारी

सुजॉय घोष ने कहा कि मुझे छह साल लग गए शॉर्ट फिल्म्स को पूरी तरह समझने में, और मुझे आज तक समझ नहीं आया कि किसी कहानी को 12 मिनट में कैसे बताया जाए? एक लघु फिल्म को आप कैसे शुरू करते हैं? कैसे उसका मध्य प्राप्त करते हैं और कैसे अंत करते हैं? वास्तव में मुझे यह सवाल सबसे ज़्यादा भ्रमित करता है कि मुझे शॉर्ट फिल्म्स क्यों बनाना है इसकी आवश्यकता क्या है? जब आप शॉर्ट फिल्म बनाते हैं तब आपको ना सिर्फ कॉन्टेंट बनाने की ओर ध्यान देना है बल्कि उसे कैसे वितरित किया जाए इस बात को भी महत्व देना है।

प्रकाश झा ने कहा कि वर्ष 2020 बहुत ही धमाकेदार रहा है। हमने ओटीटी इस माध्यम से फीचर फिल्मों और वेब सिरीज़ को प्रदर्शनी के रूप में देखा है। अपना पूरा जीवन फिल्मों में अर्पित करने के बाद वेब सीरीज़ से मुझे यह सीखने को मिला कि किस तरह एक एक किरदार को प्रस्तुत किया जाए, जो आपके प्लॉट को महत्वपूर्ण बनाए और कहानी को विस्तारित करें और हर किरदार को आकर्षक और मनोरंजक कैसे बनाए?

Related Post

कैटरीना कैफ

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की हेल्प करेंगी कैटरीना कैफ, उठाया ये कदम

Posted by - May 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करने के लिये आगे आई हैं।…

बॉलीवुड एक आकर्षक दुनिया है और मैं इसे एक्सप्लोर कर रही हूं- शाइमा हॉर्मिलोसा

Posted by - February 18, 2020 0
लाइफ-स्टाइल, फैशन, ब्यूटी, ट्रावेल, फिटनेस और कंटेंट क्रिएशन जैसी चीजों में शाइमा हॉर्मिलोसा ने विजय प्राप्त कर ली है। और…
नागरिकता कानून

बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने जामिया के छात्रों का किया समर्थन तो कुछ ने किया विरोध

Posted by - December 16, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में चारों तरफ विरोध का जमकर प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं।…