Lucknow Municipal Corporation

लखनऊ नगर निगम का बांड बांबे स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध

1549 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुबंई स्थित बांबे स्टाक एक्सचेंज में लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के 200 करोड़ रुपये मूल्य के म्युनिसिपल बॉण्ड की लिस्टिंग का शुभारम्भ किया है।

मुबंई के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे श्री योगी ने सुबह सवा नौ बजे एक्सचेंज के सभागार में म्युनिसिपल बॉण्ड की लिस्टिंग बेल बजाकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही लखनऊ नगर निगम उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे उत्तर भारत का ऐसा पहला निकाय बन गया है, जिसने म्यूनिसिपल बांड जारी किया है। प्रदेश की इस उपलब्धि से उत्साहित श्री योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश में नगरीय निकायों के लिए नए युग की शुरूआत है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज में म्युनिसिपल बॉण्ड के सूचीबद्ध हो जाने से जनता को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी।

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को ड्रग्स मामले में मिली जमानत

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल मौजूद थे। श्री योगी ने कहा कि लखनऊ नगर निगम 200 करोड़ रुपये की बॉण्ड की लिस्टिंग के साथ ‘ आत्मनिर्भर’ लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस बॉण्ड के माध्यम से जुटाई गई धनराशि को लखनऊ में विभिन्न बुनियादी ढांचागत योजनाओं में निवेश किया जाएगा। लखनऊ नगर निगम के बॉण्ड पर निवेशकों को 8.5 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलेगा और इसकी परिपक्वता अवधि 10 साल है।

Related Post

CM Dhami

लक्ष्य सेन का सम्मानित होना उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: सीएम धामी

Posted by - December 1, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने ‘अर्जुन पुरस्कार’ से लक्ष्य सेन को सम्मानित होने पर उत्तराखंड के लिए…
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 11 लाभार्थियों को सौंपी पीएम आवास की चाबी

Posted by - September 17, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
savin bansal

आप ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम

Posted by - July 14, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री के आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस हेतु  सभी जिलाधिकारियों निर्देशित किया गया है। जिले के मिसराल पट्टी…