Woman Head constables

महिला हवलदार सीमा ढाका को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, किया ये अनूठा काम

1735 0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की समयपुर बादली थाने में तैनात हवलदार सीमा ढाका (Woman Head constables) ने सेवा के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की है। सीमा ढाका ने ढाई माह यानी 75 दिन में 76 लापता बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवाया है। उनकी सेवा को देखते हुए पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सीमा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है। अब वह एएसआई बन गई हैं।

सीमा ढाका यह पदोन्नति पाने वाली पहली पुलिसकर्मी बनीं

सीमा ढाका दिल्ली पुलिस की पहली ऐसी पुलिसकर्मी बन गई हैं, जिन्हें लापता बच्चों को ढूंढने पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। बारी से पहले तरक्की पाकर हवलदार से एएसआई बनी सीमा ढाका पुलिस महकमे में काफी प्रशंसा हो रही है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि सीमा ढाका ने जिन 76 लापता बच्चों को ढूंढा है, उनमें से 56 बच्चे 14 वर्ष से कम उम्र के हैं। हवलदार सीमा ने न केवल दिल्ली में लापता बच्चों को ढूंढा है, बल्कि पंजाब व पश्चिमी बंगाल से भी लापता बच्चों को ढूंढा है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत अन्य पुलिसकर्मियों को मानना है कि इस तरह बारी से पहले तरक्की मिलने पर अन्य पुलिसकर्मियों को उत्साह बढ़ेगा। अब लापता बच्चे अधिक संख्या में ढूंढे जा सकेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पांच अगस्त को गायब बच्चों को ढूंढने वाले पुलिसकर्मियों को बारी से पहले तरक्की और असाधारण कार्य पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

फाइजर की कोरोना वैक्‍सीन को अमेरिका में आपातकालीन उपयोग की मिल सकती है इजाजत

इसके तहत जो सिपाही व हवलदार एक वर्ष में 14 वर्ष से कम उम्र के 50 या उससे अधिक लापता बच्चों को ढूंढेगा उसे बारी से पहले तरक्की दी जाएगी। जो सिपाही व हवलदार कम से कम 15 बच्चों को ढूंढेगा उसे असाधारण कार्य पुरस्कार दिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने अगस्त तक 1440 लापता बच्चों को ढूंढा है। दिल्ली पुलिस का मानना है कि इस तरह ज्यादा से ज्यादा लापता बच्चे ढूंढे जा सकेंगे। ऐसे में लापता बच्चों को अपराध के रास्ते पर जाने से रोका जा सकेगा। हवलदार सीमा ढाका ने जिन लापता बच्चों को ढूंढा है वह विभिन्न थाना क्षेत्रों से गायब थे।

Related Post

उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की उद्धव ठाकरे ने ली शपथ, बने राज्य के 18वें सीएम

Posted by - November 28, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में ‘महा विकास अघाड़ी’ दल के नेता उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के 18 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ…
भारतीय मूल की पांच महिला इंजीनियरों का डंका

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में प्रज्ञा कश्यप शत-प्रतिशत अंक हासिल कर बनी टॉपर, बनेंगी आईएएस

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवा को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा प्रज्ञा कश्यप…
CM Dhami

गुड गर्वनेंस मॉडल से जनता और नौकरशाही के बीच सेतु बने मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का गुड गवर्नेंस मॉडल जनता और नौकरशाही के बीच सेतु बन प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
MEETING WITH CM OF PM MODI

कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों संग संवाद करेंगे PM मोदी, ममता नहीं होंगी शामिल

Posted by - April 8, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण अभियान पर आज मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद…