Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने जो बाइडेन को बताया ‘गजनी’, कही- ये बड़ी बात

1336 0

मुंबई। अमेरिकी चुनावों की चर्चा पूरी दुनिया में जोरों पर है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं हैं। हर मुद्दे पर अपनी बात रखने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अमेरिकी चुनावों पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने अमेर‍िका के नए राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडेन (जो बाइडेन) और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1325288675056312325

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जहां बाइडेन की जीत पर तंज कसा है। तो वहीं कमला हैरिस की जीत को महिला की जीत बताई है। वे लिखती हैं- ‘गजनी बाइडेन के बारे में श्योर नहीं हूं, जिसका डाटा हर 5 मिनट में क्रैश हो जाता है। इतनी सारी दवाईयों के इंजेक्शंस जो उसमें इंजेक्ट किए गए हैं। तो वह एक साल से ज्यादा नहीं ट‍िक पाएंगे, ये साफ है कमला हैरिस ही शो को आगे चलाएंगी। जब एक महिला उठती है। तो वह दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है। इस ऐतिहास‍िक दिन के नाम चीयर्स’।

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण लेंगी इतनी मोटी फीस

बता दें कि जो बाइडेन को गजनी और उनका डाटा क्रैश होने से कंगना का मतलब बाइडेन की याददाश्त से है। उन्होंने बाइडेन को फिल्म गजनी में आमिर की तरह हर दूसरे पल में सब कुछ भूल जाने वाला बताया है। अब कंगना के इस तंज से एक बात तो साफ है कि उन्हें बाइडेन की जीत ने नहीं बल्क‍ि कमला हैरिस की जीत पर खुशी है। इसे उन्होंने महिला की जीत बताई है।

बता दें कि 56 वर्षीय कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस तीन एशियाई अमेरिकी सीनेटरों में से एक हैं। वह इस चैंबर में आने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी सीनेटर हैं।

Related Post

CM Yogi

केंद्रीय मंत्रीमंडल के फैसलों पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार, कहाः धन्यवाद पीएम मोदी

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल…
CM Dhami

सीएम धामी ने जोशीमठ के लिए वाहन सामग्री को किया रवाना

Posted by - February 5, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, फरीदाबाद व हरियाणा प्रोग्रेसिव…
CM Dhami

आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, हमारे जीवन दर्शन का आधार है: मुख्यमंत्री

Posted by - November 13, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल…