Female astronaut

जीरो ग्रैविटी में महिला अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट

1508 0

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है। बता दें कि आगामी तीन नवंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की फाइनल वोटिंग होगी। फिलहाल अभी अर्ली वोटिंग जारी है। इसी दौरान राष्ट्रपति चुनाव के लिए अंतरिक्ष से भी एक वोट आया है। केट रूबिन्स नाम की महिला अंतरिक्ष यात्री (Female astronaut)  ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अपना वोट डाला है।

थकान और तनाव को छूमंतर करेंगे ये योगासन, मसल्‍स बनेंगी मजबूत

नासा एस्ट्रोनॉट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की है। केट रूबिन्स की फोटो भी साझा की। राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी से खड़े जो बिडेन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

 

केट ने धरती से 408 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल किया है। नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर केट के हवाले से लिखा कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से आज मैंने वोट डाला है। नासा ने बताया कि क्रू मेंबर केट रूबिन्स ने पिछले हफ्ते से आईएसएस में अपनी छह महीने की पारी शुरू की है।

नासा रूबिन्स को जो फोटो साझा की है, उसमें वह जीरो ग्रैविटी वाले आईएसएस में बने वोटिंग बूथ के सामने खड़ी नजर आ रही हैं।

जानें स्पेस में कैसे डाला जाता है वोट?

हैरिस काउंटी स्थित क्लर्क के ऑफिस की तरफ से एक सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक बैलेट बनाया गया। यह जगह ह्यूस्टन, टेक्सास में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर का हेडक्वार्टर है। इसके लिंक को ई-मेल के जरिए आईएसएस भेजा गया। कैट ने बैलेट को ई-मेल में ही भरा और इसे क्लर्क के ऑफिस में भेज दिया।

Related Post

AK Sharma

विद्युत उपभोक्ता केवाईसी कराएं, विद्युत सेवाओं को सरल बनाएं: एके शर्मा

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर विद्युत उपभोक्ताओं को…
AK Sharma

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, मंत्री एके शर्मा ने ली परेड की सलामी

Posted by - January 27, 2024 0
मऊ। 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मऊ जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव से लेकर के…
सोनिया गांधी

सोनिया गांधी बोलीं- CAA भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी, भारत को धर्म के आधार पर बांटेगा

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर…
लोकसभा चुनाव नही लड़ेंगी सुमित्रा महाजन

टिकट एलान करने में BJP न करे देरी, अब नहीं लड़ना चुनाव – सुमित्रा महाजन

Posted by - April 5, 2019 0
इंदौर। भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया है। उन्होंने शुक्रवार यानी आज एक चिट्ठी भी…