Nidhi Pandey

यूपी की बेटी निधि पांडेय पीएम रिचर्स फेलोशिप पाने वाली देश की इकलौती छात्रा बनी

3271 0

नई दिल्ली। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की एक बेटी प्रधानमंत्री रिचर्स फेलोशिप योजना  देश की इकलौती छात्रा बनी है। यह कारनामा बांसी तहसील के ग्राम नागचौरी के मूल निवासी और वर्तमान में उत्तराखंड के खटीमा में नौकरी कर रहे केशरी नंदन पांडेय की छोटी बिटिया निधि पांडेय(Nidhi Pandey) ने किया है। निधि पांडेय(Nidhi Pandey) को प्रधानमंत्री रिचर्स फेलोशिप योजना के तहत पुरस्कृत किया गया है।

उनको यह सम्मान केमिकल इंजीनियरिंग में किए गए शोध में मिला है। इसके तहत निधि को पांच साल तक 12-12 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। निधि की इस सफलता से परिजनों समेत क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता है। सम्मान पाने वाली निधि उत्तराखंड के साथ ही देश की एकलौती छात्रा हैं।

थकान और तनाव को छूमंतर करेंगे ये योगासन, मसल्‍स बनेंगी मजबूत

बता दें कि केशरी नंदन पांडेय की पुत्री निधि पांडेय (Nidhi Pandey) कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई शिक्षा भारती इंटर कॉलेज खटीमा उत्तराखंड से की थी। इसके बाद उन्होंने हाट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक और आईआईटी गांधीनगर गुजरात से एमटेक किया।

वर्तमान में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रही हैं। उनके पिता केशरी नंदन पांडेय चंपावत जिले के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता एवं माता निर्मला पांडेय सरस्वती शिशु पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रधानाचार्य हैं। निधि ने सफलता का श्रेय अपने प्रोफेसर डॉ. जयेश वेल्लारे, परिजनों एवं समस्त गुरुजनों को दिया है।

Related Post

CM Yogi

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा

Posted by - April 16, 2024 0
गोरखपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युद्धस्तरीय चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर…
share market

शेयर बाजार पर कोरोना का बुरा असर, 15 मिनट में निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ से अधिक पैसे

Posted by - March 16, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार यानि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज किया गया है।…