Tamannaah Bhatia

कोरोना को हराकर यूं वर्कआउट करती दिखीं तमन्ना भाटिया, Video वायरल

1512 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुई थीं, लेकिन फिलहाल वह स्वस्थ होकर घर वापस आ गई है। तमन्ना घर वापस आने के बाद बिना समय गवाए वर्कआउट करना शुरु कर दिया है।

हाल ही में तमन्ना ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए तमन्ना यह भी बता रही हैं कि इस बीमारी से ठीक होने के बाद सबसे महत्वपूर्ण चीज है खुद को हेल्दी बनाना है।

 

300 आवारा कुत्तों की पालनहार अम्मा की कोरोना ने बढ़ाई दिक्कत

तमन्ना भाटिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मुझे वापस अपनी मजबूती बनाने के लिए बच्चे की तरह धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है। लेकिन वर्कआउट उतना ही करें जितना आपका शरीर बर्दाश्त कर सकें।

https://www.instagram.com/tv/CGZDYKnhwua/?utm_source=ig_web_copy_link

 

तमन्ना भाटिया के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। यूं तो एक्ट्रेस ने इस वीडियो कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, लेकिन देखते ही देखते वीडियो छा गया।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बोले चूड़ियां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। बता दें कि तमन्ना अब तक 3 भाषाओं में 50 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। बाहुबली सीरीज में उनके अवंतिका के अवतार को काफी पसंद भी किया गया था।

Related Post

star secretary Jatin Rajguru died in Mumbai

हिंदी सिनेमा के स्टार सेक्रेटरी जतिन राजगुरु का मुंबई में हुआ निधन, जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

Posted by - August 26, 2020 0
हिंदी सिनेमा के स्टार सेक्रेटरी जतिन राजगुरु (star secretary Jatin Rajguru)का बुधवार सुबह मुंबई में निधन हो गया है। जतिन…

कोरोना के कारण 4th एक्सपेंडेबल्स अवार्ड्स 2020 अनिश्चितकाल तक स्थगित

Posted by - March 14, 2020 0
प्रतिष्ठित एक्सपेंडेबल्स अवार्ड्स 2020 का चौथा वार्षिक संस्करण जो 21 मार्च, 2020 को सिनेपोलिस, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में शाम 7:30…
कटरीना कैफ

अक्षय का हाथ थामे नजर आ रही करटीना की यह फोटो सोशल मीडिया पर हो रही वारयल

Posted by - January 13, 2020 0
एंटरटाइनमेंट डेस्क। ऐसे कई सारे फिल्मी एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म में एकसाथ कम करते-करते एक अच्छे दोस्त का…

‘सेलिब्रिटी की मौत बस एक तमाशा’, अनुष्का शर्मा ने शेयर की जाकिर खान की पोस्ट

Posted by - September 4, 2021 0
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से आहत हुई हैं, पर सिद्धार्थ की मौत के बाद उनपर चली…