Neetu David

नीतू डेविड भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयन समिति बनीं नई चीफ सेलेक्टर

1818 0

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इसी साल की शुरुआत में बीसीसीआई ने ये प्रक्रिया शुरू की थी और शनिवार को समिति का ऐलान कर दिया है।

महिला क्रिकेट टीम की चयन समिति में नीतू डेविड, आरती वैद्य, रेनू मार्ग्रेट, वी. कल्पना और मीतू मुखर्जी को जगह मिली है। ज्यादा अनुभव के आधार पर नीतू डेविड को चयन समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

एक हफ्ते में सोना 2000 रुपये सस्ता, तो चांदी 9000 रुपये लुढ़की

नीतू डेविड ने भारतीय महिला टीम के लिए 10 टेस्ट, 97 वनडे मैच खेले हैं। तो आरती वैद्य ने 3 टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं। रेनू मार्ग्रेट ने 5 टेस्ट और 23 वनडे मैच खेले हैं। वी. कल्पना को 3 टेस्ट और 8 वनडे मैचों का अनुभव है, वहीं मीतू मुखर्जी ने टीम इंडिया के लिए चार टेस्ट मैच खेले हैं।
बता दें नीतू डेविड 100 वनडे विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। साथ ही उन्होंने जमशेदपुर टेस्ट में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ एक पारी में 53 रन देकर 8 विकेट लिये थे, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने कहा-संक्रमित व्यक्ति का उपचार संभव है,लेकिन संक्रमित सोच का उपचार नहीं

Posted by - February 19, 2025 0
लखनऊ । विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर विपक्ष…
cm yogi

सीएम योगी ने की इमरजेंसी मेडिसिन और किडनी ट्रांसप्लाट सेंटर की शुरूआत

Posted by - January 8, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को एसजीपीजीआई में इमरजेंसी मेडिसिन और किडनी ट्रांसप्लाट सेंटर का लोकार्पण किया।…
Gold Award

श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

Posted by - March 28, 2026 0
नई दिल्ली में शनिवार को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को स्कॉच ग्रुप द्वारा राज्य में श्रम…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रेल विस्तार पर की चर्चा

Posted by - July 17, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज बुधवार काे नई दिल्ली स्थित रेल भवन में…