टिफिन में बनाएं पिज्जा ब्रेड रोल, बच्चों के चेहरे पर आएगी मुस्कान

356 0

जब भी कभी पिज्जा का नाम आता हैं बच्चों के चहरे पर जो खुशी देखने को मिलती हैं उसका कोई जवाब नहीं हैं। हांलाकि पिज्जा बनाना एक लम्बा प्रोसेस हो जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पिज्जा ब्रेड रोल (pizza bread roll) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। पिज्जा ब्रेड रोल (pizza bread roll) का मजेदार स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आएगा और उन्हें पिज्जा की याद भी नहीं आएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

पिज्जा ब्रेड रोल (pizza bread roll) बनाने की सामग्री

चीज – 1/2 कप

गाजर – 2

शिमला मिर्च – 3

पिज्जा सॉस -1 चम्मच

नमक – स्वाद अनुसार

प्याज – 2

अंडा – 1

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

मेयोनिज – 2 चम्मच

ब्रेड – 1 पेकेट

पिज्जा ब्रेड रोल (pizza bread roll) बनाने की विधि

– सबसे पहले शिमला मिर्च, गाजर और प्याज को धोकर काट लें।

– फिर एक प्लेन सर्फेस पर ब्रेड को बेलन की सहायता से बेल लें।

– बेले हुए ब्रेड पर पिज्जा सॉस, मेयोनीज लगाएं।

– अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालकर गोल आकार में रोल बनाएं।

– अब अंडे को फेंट लें और उसमें ब्रेड को भिगोकर डीप फ्राई होने तक तल लें।

– ब्राउन हो जाने पर इसको प्लेट में निकाल लें और टिशू पर रखकर एक्स्ट्रा तेल निकाल लें।

– ब्रेड पिज्जा रोल तैयार हैं इसे सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related Post

Yogi Cabinet

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 10 से 25 हजार मूल्य के भौतिक स्टाम्प पेपर होंगे चलन से बाहर

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक (Yogi Cabinet) में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। सोमवार…
CM Bhajanlal Sharma

सरकार ‘विकास भी-विरासत भी’ की अवधारणा के साथ कर रही काम : मुख्यमंत्री

Posted by - February 5, 2025 0
जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि मंदिर सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। धार्मिक आस्था के प्रतीक…