mann ki baat

PM मोदी के ‘मन की बात’ को लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिले, जाने वजह

1137 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 30 अगस्त को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित किया। मगर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म यूट्यूब पर दर्शकों के रिएक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह लोगों को रास नहीं आया। यही वजह है कि पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को यूट्यूब पर पसंद करने वाले लोगों की संख्या से अधिक संख्या नापसंद करने वाले लोगों की देखी गई।

देश की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट, कोरोना संक्रमित होने से 103 साल की उम्र में हुआ निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वीडियो को 35 हजार लोगों ने जहां लाइक किया है, वहीं करीब 90 हजार लोगों ने डिस्लाइक किया है। अब तक इस वीडियो को 668,852 व्यूज मिल चुके हैं।

इस ‘मन की बात’ के वीडियो के लेटेस्ट आंकड़ों से पता चलता है कि यूट्यूब पर लाइक करने वाले से करीब ढाई गुना अधिक लोगों ने डिसलाइक बटन दबाया है। नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल के अलावा, अगर मन की बात कार्यक्रम के लिए बीजेपी के चैनल पर नजर डालते हैं तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा हैरान करता है।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘लड़की पटाना’ हुआ लॉन्च, व्यूज हुए लाख के पार

भारतीय जनता पार्टी के यूट्यूब चैनल पर लाइक और डिस्लाइक का बहुत बड़ा अंतर दिख रहा है। यहां पर मन की बात कार्यक्रम को जहां 52 हजार लोगों ने लाइक किया है, वहीं इससे कई गुना अधिक 392 हजार लोगों ने डिसलाइक किया है। हालांकि, यहां पर इस कार्यक्रम को 1,312,602 व्यूज मिले हैं।

Related Post

AK Sharma

सिन्थेटिक बास्केटबॉल, बालीबॉल, हैण्डबॉल कोर्ट की होगी स्थापना, एके शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

Posted by - March 15, 2024 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) कल शनिवार को मऊ जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम…
CM Dhami

सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण को दी 28 विकास योजनाओं की सौगात

Posted by - November 9, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूड़ी भूषण (Ritu Khanduri) ने राज्य स्थापना दिवस के…
CM Yogi expressed grief over the demise of Bibek Debroy

डॉ. बिबेक देबरॉय का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 1, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के चेयरमैन और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) के निधन पर…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा मामला SC पहुंचा, वजाहत हबीबुल्लाह ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता कानून CAA को लेकर हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की…