Chetan Chauhan's death

चेतन चौहान के निधन पर पीएम ने जताया सोशल मीडिया पर यह शोक संदेश

1114 0

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने यूपी में सार्वजनिक सेवा और बीजेपी को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया।

एडवांस्ड स्टेज कैंसर से पीड़ित संजय दत्त एक बार फिर टेस्ट कराने पहुंचे लीलावती अस्पताल

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “श्री चेतन चौहान जी ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने यूपी में सार्वजनिक सेवा और बीजेपी को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

चेतन चौहान के छोटे भाई पुष्पेंद्र चौहान ने बताया कि चेतन चौहान के बेटे विनायक मेलबर्न में रहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने उनके ठीक होने के लिये प्रार्थना की। उनका बेटा विनायक किसी भी समय पहुंच जायेगा और फिर हम उनका अंतिम संस्कार करेंगे।”

चेतन चौहान ने बीजेपी के टिकट पर साल 1991 में अमरोहा में चुनाव लड़ा और वे वहां से सांसद चुने गए। इसके बाद एक बार फिर 1996 में बीजेपी ने उन्‍हें इसी मैदान में चुनावी जंग के लिए उतारा, लेकिन इस बार वे हार गये।

एडवांस्ड स्टेज कैंसर से पीड़ित संजय दत्त एक बार फिर टेस्ट कराने पहुंचे लीलावती अस्पताल

1998 में चेतन चौहान एक बार फिर सांसद चुने गए। वहीं, साल 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में भी उन्‍होंने अपनी किस्‍मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल वे अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे।

चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई  1947 को हुआ था। उन्होंने अपना करियर एक क्रिकेटर के तौर पर शुरु किया था। एक वक्त मशहूर ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। पिछले महीने 21 जुलाई को उन्होंने अपना 73वां जन्मदिन मनाया था।

Related Post

CM Nayab Singh Saini

श्री गुरु तेग बहादुर ने धर्म और देश की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया: मुख्यमंत्री

Posted by - November 11, 2025 0
पिंजौर: हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर मंगलवार को दूसरी…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार में किया 941.39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

Posted by - September 8, 2023 0
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को भल्ला स्टेडियम परिसर में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की 941.39 लाख…
शरद पवार

अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम या नहीं? शरद पवार ने दिया ये जवाब

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। अजित पवार महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं? राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार…

त्योहार के मौके पर योगी सरकार ने सरकारी अफसरों की छुट्टी पर लगाई रोक

Posted by - October 31, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.   उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले त्योहार के मौके पर सरकारी अफसरों की छुट्टी…
CM Yogi listened to the problems of 300 people in Janta Darshan.

जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, कराएं त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

Posted by - October 22, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन…