Varun Dhawan's father birthday

देखिए वरुण धवन ने एक खास अंदाज में शेयर किया अपने पापा के बर्थडे पर यह वीडियो

1481 0

फिल्ममेकर डेविड धवन का आज 65वां जन्मदिन है। डेविड धवन ने ही बॉलीवुड में मसाला कॉमेडी की फिल्मों का ट्रेंड शुरु किया था। उनके बेटे और एक्टर वरुण धवन ने उन्हें एक प्यारे वीडियो मैसेज के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। इस वीडियो में वरुण धवन अपने घर की एक फोटो एल्बम को देख रहे हैं और याद कर रहे हैं डेविड धवन किसी टिपिकल पिता की तरह नहीं थे।

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के ऐलान पर फैंस ने शेयर की सुशांत-धोनी की वीडियो और तस्वीरें

वरुण धवन वीडियो में कहते हैं,”मेरे डैड। कभी बाप का फ़र्ज़ न निभाया उन्होंने। क्रिकेट मैच हार के आया तो थप्पड़ नहीं मारा। बल्कि पीठ थपथपा कर बोले, ‘हरेगा नहीं तो सीखेगा कैसे यार?’ मैं उमर से पहले ही बड़े होने के चक्कर में था। उन्होंने लगाम नहीं लगाई, बल्कि हम-उम्र बनकर बात समझायी। मैं गिरा तो लोट-पोट होके हसे, कहा कि कल गिरेगा तो दुनिया ऐसे ही हसेगी। तो चल प्रैक्टिस कर ले, एक-दो बार।”

https://www.instagram.com/p/CD78WFXBMT5/?utm_source=ig_web_copy_link

वरुण धवन आगे कहते हैं,”बाप का फर्ज कभी नहीं निभाया। क्योंकि दोस्ती के फर्ज में वो मेरे बाप निकले।” इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तेरा यार हूं’ सॉन्ग बजता है। वरुण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”हैप्पी बर्थडे पापा। मुझे सफलता और असफलता को संभालने का तरीका सिखाने के लिए धन्यवाद। सिर्फ मेरे पिता बनने के लिए नही बल्कि दोस्त बनने के लिए भी धन्यवाद।”

वरुण ने अपनी सफलता का श्रेय को लेकर कहा कि उनके पिता ने उन्हें अपने कंधों पर कभी नहीं उठाया, बल्कि उन्हें सिखाया कि नीचे गिरने के बाद खुद को कैसे उठाएं। इस वीडियो में बताते हैं कि वह ऐसे पिता-बेटे के इस रिश्ते को सब टीवी पर आने वाले नए शो ‘तेरा यार हूं मैं’ है पर 31 अगस्त से दिखाया जाएंगा।

Related Post

ऋषि कपूर और रणबीर की तुलना नहीं

बाप बाप होता है, ऋषि कपूर और रणबीर की तुलना नहीं की जा सकती : शत्रुघ्न सिन्हा

Posted by - May 5, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के शॉटगन सिन्हा शत्रुध्न सिन्हा का कहना है कि ऋषि कपूर और उनके पुत्र रणबीर कपूर के बीच…

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

Posted by - June 26, 2020 0
एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हरि विष्णु बॉलीवुड सिनेमा में अपने होम बैनर वीसीसी स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर…
मां दुर्गा अब कोरोनावायरस से बचाएंगी

मां दुर्गा अब कोरोनावायरस से बचाएंगी! भजन गायक नरेंद्र चंचल का Video वायरल

Posted by - March 13, 2020 0
मुंबई। कोरोनावायरस के कहर से आज दुनिया का लगभग हर देश परेशान है। कोरोनावायरस  विकराल रूप लेता जा रहा है।…
पांच किलो प्याज खरीदते देख आया शादी का रिश्ता!

लड़के को पांच किलो प्याज खरीदते देख आया शादी का रिश्ता! वीडियो वायरल

Posted by - December 8, 2019 0
नई दिल्ली। सोशल मीडियो वीडियो मेकिंग प्लैटफॉर्म टिकटॉक पर आजकल प्याज़ के बढ़ते दाम के माहौल को देख कर लोग…