नाखूनों को सुंदर और बढ़ाने के तरीके

374 0

खूबसूरत नाख़ून (Nails) हो यह ख्वाइश बहुत सी महिलाओ को होती है। सुंदर नाख़ूनो की ख्वाइश रखना तो बहुत ही आसान है लेकिन इनकी देखभाल करना उतना ही मुश्किल है। ख्याल रखते रखते भी यह जल्दी जल्दी टूट जाते है और ऐसे में इसके लिए जरूरी है की आप खाना उचित समय खाए और पोषणयुक्त आहार ग्रहण करे। नाख़ूनो की सही शेप न होने पर भी वह जल्दी से टूट जाती है। ऐसे में जरूरत है इनकी बहुत ही ज्यादा ख्याल रखने की। ऐसे बहुत से विभिन्न तरह के नेल पार्लर्स मौजूद हैं जहां आप अपने नाखूनों को मनचाहा मेकओवर दे सकते हैं। अगर पार्लर नहीं जा सकते हो तो घर के ही तरीको से नाखुनो को बढ़ा सकते हो। आज हम आपको नाख़ूनो को बढ़ाने के तरीके के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में…..

# नेल रिमूवर और कॉटन बॉल

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने हाथ के नाखूनों में पुरानी नेल पॉलिश ऐसे ही छोड़ देतीं हैं जो आधी रह जाती है। अतः आपको अपने नाखूनों में से पुरानी नेल पॉलिश अच्छी तरह नेल रिमूवर की सहायता से निकाल लें। यहाँ आपको नेल रिमूवर के साथ कॉटन बॉल्स की ज़रूरत पड़ेगी।

# नाखून बढाने के उपाय गरम पानी से

जब आप अपने नाखूनों पर से नेट पॉलिश हटा लेतें हैं तो अब आपको अपने हाथों को हल्के गर्म पानी में कुछ देर के लिए डुबो कर रखना चाहिए। इससे आपके नाखून नर्म हो जाते हैं और इन्हे काटने में आसानी होती है। इसके बाद अपने हाथ व नाखून अच्छी तरह तौलिये से पोंछ लें।

# ज़रूरी है क्यूटिकक क्रीम

अब आपको नाखूनों के लिए क्यूटिकल क्रीम की ज़रूरत है। एक बार जब आप अपने नाखूनों पर ट्रिम करते हैं तो इसके बाद आपके नाखून बहुत ज़्यादा रूखे हो जाते हैं, अब अपने ऑरेंज स्टिक को स्किन और नाखून के बीच और नाखून के आसपास हल्के हाथों से घुमाएँ इसका फायदा यह है की नाखून को इससे बढ़िया शेप मिलता है। अब क्यूटिकल क्रीम का इस्तेमाल करें। यह आपके नाखूनों में किसी तरह का इन्फेक्शन नहीं होने देता।

# बफिंग और लोशन

अब अगली स्टेप में आप अपने नाखूनों को बफ़ करेंगे। इसके लिए पहले आप इसके खुरदुरे साइड का इस्तेमाल करें। इसे नाखूनों पर अच्छी तरह घुमाएँ फिर इसके हल्के खुरदुरे साइड से एक बार फिर टच दें। इससे आपके नाखून चिकने और आकर्षक लगते हैं। जब आप बफ़ कर लें तो उसके बाद हाथों को अच्छी तरह हेंड वॉश से धो लेना चाहिए अब साफ तौलिये से हाथ पोंछ लें।

# बेस कोट

सबसे पहले आपको बेस कोट लगाने की ज़रूरत है। यह नेल एनामेल के नाम से भी जाना जाता है। सामान्य तौर पर यह ट्रांसपेरेंट रंग का होता है जो नाखून की डेमेज से सुरक्षा करता है यदि आप किसी खराब क्वालिटी का नेल पेंट लगाते हैं।

# कलर पेंट

बेस कोट लगाने के बाद नेल एनामेल के ऊपर किसी अच्छे से रंग का नेल पेंट लगा सकते हैं, यह आपके नेल्स को वाकई बहुत सुंदर और आकर्षक बना देगा। कलर पेंट लगाने के पहले पेंट की शीशी को अपनी दोनों हथेलियों के बीच रखकर रोल करें इससे नीचे जमा हुआ नेल पेंट का रंग अच्छी तरह से मिक्स हो जाता है। अब नेट पेंट के ब्रश की मदद से नाखून पर अंदर से बाहर की तरफ लाते हुये नेल पेंट लगाएँ। ध्यान रखें की ब्रश पूरी तरह से आपके नाखून को कवर कर रहा हो।

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोना वायरस: ठेंगा के साथ अवधि भाषा में कविता बोलते हुए अमिताभ का दिलचस्प वीडियो

Posted by - March 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस से भारत में भी 77 लोग संक्रमित पाए जा…
श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

श्री श्याम ज्योत मण्डल की धूमधाम से निकली श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

Posted by - February 23, 2020 0
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मण्डल ने महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलकनगर, लखनऊ में रविवार को श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा…
Amitabh Bachchan

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का दुआओं के लिए जताया आभार

Posted by - July 17, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। बीते शनिवार को उन्होंने…

UP को मिलेगी 9 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पीएम मोदी करेंगे लोर्कापण

Posted by - July 3, 2021 0
स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के मकसद से उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित 9 मेडिकल कालेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र…