जिंदगी पर असर डालता हैं सपने में पानी से जुड़ी इन चीजों को देखना

301 0

रात को सोते समय मनुष्य अवचेतन अवस्था में पहुंच जाता हैं और इस दौरान वह सपने (Dreams) देखने लगता हैं। सपने किसी भी प्रकार के हो सकते हैं जो सुबह होते-होते कई बार इंसान भूल भी जाता हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का अपना महत्व और मतलब होता हैं। खासतौर से जो सपने (Dreams) ब्रह्म मुहूर्त में देंखे वे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। इन सपनों में कुछ का शुभ तो कुछ का अशुभ प्रभाव पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पानी से जुड़े होते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

यदि सपने में दिखे कुएं का पानी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में कुएं का पानी दिखाई देता है तो ये आपके लिए शुभ संकेत है। सपने में कुएं का पानी देखना अचानक धन प्राप्ति के संकेत देता है। यदि कुएं में आपने साफ पानी देखा है तो इसका अर्थ है आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलने वाली है।

साफ पानी देखना

यदि सपने में आपको साफ पानी दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कि आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही इसका एक अन्य अर्थ यह भी है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की भी मिलेगी।

सपने में नजर आए अगर बारिश

स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आपको सपने में बारिश नजर आती है तो यह करियर की दृष्टि से शुभ फल देने वाला सपना माना जाता है। सपने में बारिश देखने का अर्थ है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि भविष्य में आपके घर में लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।

सपने में नदी देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में नदी नजर आती है तो इसका तात्पर्य है कि आपको शीघ्र ही कोई शुभ फल प्राप्त होने वाला है। यदि आप स्वयं को नदी में तैरता देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।

Related Post

ममता बनर्जी

‘बरमूडा’ वाले बयान पर ममता का पलटवार- कोई क्या पहनता है ये उसकी मर्जी

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पाथरप्रतिमा में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित…