इस तरह करें होंठो का मेकअप, दिखेंगी स्टनिंग

200 0

खूबसूरती की चाहत सभी को होती हैं और इसके लिए महिलाएं मेकअप (Make-up) की मदद जरूर लेती हैं। चहरे की खूबसूरती में कई चीजों का रोल होता हैं जिसमें से एक हैं होंठ (Lips) जो आकर्षण बढ़ाने का काम करते हैं। होंठों का मेकअप कर उन्हें खूबसूरत बनाया जाता हैं लेकिन कई बार मेकअप की सही जानकारी ना हो पाने की वजह से लुक भी खराब हो जाता हैं। परफेक्ट लुक के लिए लिप्स की शेप के अनुसार मेकअप किया जाना जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको होठों के सही मेकअप से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो इन्हें खूबसूरत बनाने का काम करेंगे।

यदि ऊपर का होंठ मोटा हो तो

देखा जाए तो ज्यादातर भारतीय महिलाओं के होंठ मोटे और भारी होते हैं। आप खास टिप्स की मदद से अपने उपरी मोटे होंठ को सुंदर बना सकती हैं। अपने होठों पर पहले नैचुरल लिपस्टिक लगाएं और ऊपर की ओर थोड़ा हल्का टोन ब्राइट लिपस्टिक लगाएं। उसे एक पतला लुक देने के लिए अंदर की ओर गहरा शेड लगाएं।

नीचे वाला होंठ मोटा है तो

होंठों का निचला हिस्सा हैवी यानि की थोड़ा भरा हुआ है तो सुंदर और आकर्षित दिखता है। अगर फिर भी आप इसे छिपाना चाहती हैं तो इसका तरीका बेहद सरल है। आप अपने ऊपरी होंठो के साथ साथ नीचे के होंठों पर भी इसी तरह लिप कलर इस्तेमाल करें। फिर सही संतुलन के लिए ऊपरी होंठ के केंद्र को सफ़ेद पेंसिल या क्रीमी न्यूड मैट कलर के साथ बराबर कर लें। होंठ पतले दिखेंगे।

यदि असमान्य होंठ हों

अगर आपके ऊपरी और निचले होंठो के आकार आपस में मेल नहीं खाते तो इन्हें सामान्य दिखाने के लिए आपको लिप पेंसिल का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे दोनों होंठो को बराबर बना सकें। इस ट्रिक को सावधानी से अपनाने के लिए हल्के हाथ से लिप लाइनर लगाएं। फिर उसे ब्लैंड करें।

फ्लैट लिप्स

फ्लैट लिप्स खूबसूरत नहीं दिखते। इनमें न तो उभार होता है और ना ही कोई आकार होते हैं। फ्लैट होंठ वालों को हल्के शेड का इस्तमाल करना अच्छा विकल्प है। क्योंकि गहरे रंग फ्लैट होंठो पर फैले हुए दिख सकते हैं। आप इससे अपने लिप्स को अच्छा शेप भी दे सकती हैं।

पतले होंठ

पतले होंठ हर किसी महिला या लड़की को पसंद नहीं होते हैं। होंठो को मोटा दिखाने के लिए आप लिप लाइनर को अपने होंठो के शेप से बाहर की ओर लगाएं और फिर उसे ब्लैंड कर लें। ध्यान रहें होंठो को मोटा दिखाने के लिए डार्क कलर का इस्तेमाल करें।

जरूरत से ज्यादा बड़े होंठ

ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने बड़े होंठो को लेकर परेशान रहती हैं। क्योंकि ये पूरे चेहरे पर हावी होने लगते हैं। आप होंठो को छोटा दिखाने के लिए क्रीमी और लाइट कलर की लिपस्टिक का चयन करें।

जरूरत से ज्यादा छोटे होंठ

कभी कभी छोटे होंठ काफी क्यूट और खूबसूरत लगते हैं। आप इससे प्यारा सा पाउट लुक क्रिएट कर सकती हैं। लेकिन कभी कभी आपको ये बोरिंग लग सकता है। ऐसे होठों की परफेक्ट शेपिंग के लिए आप शाइन करने वाली लिपस्टिक लगाएं। बहुत गहरे रंग ना लगाएं। इससे होठ और छोटे दिखते हैं। अपने होठों को निखारने के लिए ब्राइट और सॉफ्ट लिप कलर चुनें।

Related Post

benifit of besil leaves

तुलसी की पत्तियों से दूर होता है स्किन इन्फेक्शन, जाने इन पत्तियों के अनेक फायदे  

Posted by - August 30, 2020 0
आयुर्वेद में तुलसी को रोग नाशक जड़ी-बूटी माना जाता है। तुलसी को कई बीमारियों में दवा की तरह इस्तेमाल करने…
NV RAMANA

सुप्रीम कोर्ट : जस्टिस एनवी रमना हों सकते हैं अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया !

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज एनवी रमना (NV Ramana) देश के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) हो…