स्पाइस जेट

स्पाइस जेट लंदन के लिए 1 सितंबर से भरेगा उड़ान, कंपनी ने किया ऐलान

1158 0

नई दिल्ली । विमान सेवा कंपनी स्पाइस जेट ब्रिटेन और भारत के बीच द्विपक्षीय सीमित उड़ान समझौता हुआ है। इसके लिए तहत 1 सितंबर से लंदन के लिए उड़ान शुरू करेगी।

स्पाइस जेट कंपनी को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर 01 सितंबर से स्लॉट मिल गया

स्पाइस जेट के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने एक बयान में बताया कि कंपनी को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर 01 सितंबर से स्लॉट मिल गया है। एयरलाइन को फिलहाल द्विपक्षीय समझौते के तहत सीमित उड़ानों के परिचालन के लिए स्लॉट का अस्थायी आवंटन किया गया है।

मुंबई पुलिस को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सौंपा 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स

श्री सिंह ने कहा कि स्पाइस जेट को लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे पर 01 सितंबर से उड़ान के परिचालन के लिए स्लॉट मिल गया है। यह एयरलाइन के लिए बड़ा मील का पत्थर है। हमें उड़ान के आगमन और प्रस्थान के लिए जो स्लॉट मिले हैं वे यात्रियों के लिए सुविधाजनक होंगे।

स्पाइस जेट ने शेयर बाजार को बताया कि उसे द्विपक्षीय समझौते के तहत भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों के परिचालन के लिए भारतीय एयरलाइन के रूप में चुना गया था। इसी व्यवस्था के तहत उसे स्लॉट का आवंटन किया गया है।

यह आवंटन ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन कैलेंडर में ग्रीष्मकालीन समय-सारणी के लिए मान्य

यह आवंटन ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन कैलेंडर में ग्रीष्मकालीन समय-सारणी के लिए मान्य है जो 23 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी शीतकालीन समय-सारणी में नियमित स्लॉट आवंटन के लिए भी ब्रिटेन के नियामकों से बात कर रही है।

Related Post

पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस

Posted by - February 28, 2021 0
आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय को बयान दर्ज कराने के लिए शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी है। गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं।   फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन बिजलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय से आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उनको नोटिस भेजा जाएगा। मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर सरकार ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाए गए। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने विजिलेंस को मनोज पांडेय के विरुद्ध खुली जांच करने का आदेश दे दिया। विजिलेंस अब शिकायतों से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मनोज पांडेय से पूछताछ भी करेगी। खुली जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जांच के शिकंजे में फंसने वाले वह तीसरे पूर्व मंत्री हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे मो. आजम खां के विरुद्ध एसआईटी व गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध विजिलेंस जांच की जांच चल रही है। एसआईटी जल निगम भर्ती घोटाले में मो. आजम खां को दोषी ठहरा चुकी है। गायत्री प्रजापति के विरुद्ध तो आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है
President Draupadi Murmu

स्वाधीनता के बाद के सभी युद्धों में उत्तराखंड के वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया: मुर्मू

Posted by - November 9, 2023 0
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने गुरुवार को कहा कि भगवान शिव और भगवान विष्णु के आशीर्वाद स्वरूप, देवालयों…
भारत में कोरोना

देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 11929 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320922 हुई

Posted by - June 14, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है और पिछले…