Rhea Chakraborty

सुशांत केस : बिना वारंट रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर सकती है बिहार पुलिस

1160 0

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में है। वहां पर टीम ने अभी तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

बिहार पुलिस को रिया चक्रवर्ती के छिपने की जगह का भी पता लग चुका है, मगर टीम सटीक समय का इंतजार कर रही है

हालांकि बिहार पुलिस अभी तक रिया चक्रवर्ती तक नहीं पहुंची है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीम लगातार रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है। रिया के छिपने की जगह का भी पता लग चुका है। मगर टीम सटीक समय का इंतजार कर रही है, ताकि उनसे सवालों के जवाब उगलवा सके।

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिताली राज ने संन्यास लेने का फैसला जानें क्यूं टाला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वैसे अब तक हुए घटनाक्रम से यह साफ है कि रिया और उसका भाई पटना पुलिस के सामने नहीं आना चाहती हैं। रिया जानती हैं कि जिन धाराओं में उन पर पटना पुलिस ने केस दर्ज किया है, उसमें बगैर वारंट भी गिरफ्तारी संभव है। सीनियर क्रिमिनल लॉयर अरविंद कुमार मउआर ने बताया कि इन धाराओं के तहत पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार करने का अधिकार है।

ये हैं रिया चक्रवर्ती पर आरोप

पटना में दर्ज केस में रिया पर आरोप है कि उसने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया। आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत रिया पर केस दर्ज हुआ है।

जुलाई में जीएसटी राजस्व संग्रह घटकर 87422 करोड़ रुपये पर आया

बिहार पुलिस की लुकआउट नोटिस जारी की तैयारी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य अभियुक्त रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ भूमिगत हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों का मोबाइल बंद है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पटना पुलिस की एसआईटी इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराए, ताकि दोनों देश से बाहर न भाग सकें। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र भी लिख सकती है।

मुंबई पुलिस आगे सहयोग का दिया है आश्वासन

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि बिहार पुलिस की टीम को मुंबई पुलिस ने शुरुआत में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। इसके बाद पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बात करने के बाद आगे पूरा सहयोग का आश्वासन मुंबई पुलिस ने दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि मुंबई पुलिस सारे कागजात, घटना स्थल का फुटेज, पोस्टमार्टम आदि हमारी टीम को मुहैया कराए। टीम को ऑटो से वहां आना-जाना पड़ता है, इसलिए उन्हें वाहन उपलब्ध कराए। उन्हें सुरक्षा दिलाए।

जुलाई में बढ़ा कोरोना का कहर, इस माह में 11 लाख से अधिक लोग मिले पॉजिटिव

बिहार सरकार ने ट्वीट कर की अपील

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में अपने पुत्र की मौत के मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी जांच करना बिहार पुलिस का वैधानिक कर्तव्य एवं दायित्व है। सभी पक्षों को जांच में सहयोग करना चाहिए।

Related Post

AK Sharma

सिद्धार्थनगर में आए निवेश को धरातल पर उतारने के लिए एके शर्मा ने की बैठक

Posted by - February 16, 2023 0
सिद्धार्थनगर /लखनऊ। प्रदेश के  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)   की…
yogi

‘हमें भी चाहिए योगी जैसा मुख्यमंत्री’: काशी में तमिलनाडु के लोगों ने रखी दिल की बात

Posted by - November 18, 2022 0
वाराणसी। हमारे प्रदेश को भी योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जैसा मुख्यमंत्री चाहिए जो धार्मिक विकास के साथ प्रदेश का चौतरफा…
SPICEJET

एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, तीन बार लैंडिंग फेल,

Posted by - March 21, 2021 0
राजस्थान । गुजरात के अहमदाबाद से उड़कर राजस्थान के जैसलमेर आने वाली स्पाइसजेट (Spicejet Aircraft)  उड़ान में बैठे यात्रियों की…