भारत में कोरोना

भारत में कोरोना के पांच लाख से अधिक सक्रिय मामले, मृतकों का आंकड़ा 34 हजार के पार

917 0

नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में 12,459 की वृद्धि होने से सक्रिय मामले पांच लाख से अधिक हो गये है। इस दौरान 768 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 34 हजार के पार पहुंच गया है।

देश में एक दिन में 35,286 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 9,88,029 हो गयी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 35,286 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 9,88,029 हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों में 12,459 की वृद्धि हुई है। जिससे इनकी संख्या 5,09,447 हो गयी है। मृतकों की संख्या 34,193 हो गयी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 48 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 15.31 के पार पहुंच गयी

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 48 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 15.31 के पार पहुंच गयी है।दिल्ली, गोवा, जम्मू-कश्मीर,महाराष्ट्र, मिजोरम,पंजाब और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में जहां सक्रिय मामलों में 2898 की कमी आयी है, वहीं दिल्ली में 107, पंजाब में 97 गोवा में 17, पश्चिम बंगाल में नौ, जम्मू-कश्मीर में छह और मिजोरम में पांच की कमी आयी है।

बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 422 अंक लुढ़का

इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट आयी है। इस दौरान 10,333 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,32,277 हो गयी और सक्रिय मामले घटकर 1,44,998 रह गये। राज्य में 282 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,165 हो गया। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस अवधि में मरीजों की संख्या 2,615 बढ़ी है और यहां अब 64,442 सक्रिय मामले हैं1 मरने वालों का आंकड़ा 102 बढ़कर 2,055 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक कुल 40,504 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Related Post

DM Savin Bansal

गिफ्ट डीड शर्तों का उल्लंघन; नाफरमानी पर; चला डीएम के न्याय का हथोड़ा; डीड कैंसिल

Posted by - July 2, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के राज में जिला प्रशासन सामाजिक कर्तव्य से विमुख लोगों को अपनी न्याय…
दिग्विजय सिंह

शरद पवार के उत्तराधिकारी की समस्या हुई हल, बधाई सुप्रिया: दिग्विजय सिंह

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सबको चौंकाते हुए भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य में शनिवार को सरकार बना…
Anand Bardhan

जनता में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात पार्क तैयार: मुख्य सचिव

Posted by - May 30, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एकीकृत…
CM Vishnu Dev Sai

प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी संस्थान खोला जाएगा: सीएम साय

Posted by - August 15, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराने और परेड की सलामी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
'साइकिल गर्ल' ज्योति

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति ने फिर दोबारा किया बड़ा काम, गरीब बुआ की कराई शादी

Posted by - June 16, 2020 0
  पटना। लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को साइकिल के कैरियर पर बिठाकर गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली साइकिल गर्ल…